* राहुल गांधी के दौरे को लेकर प्रेस वार्ता में बवाल, अपने ही विधायक की नाकामी पर घिरे कांग्रेस मिडिया अध्यक्ष।*

Spread the love
  • नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दौरे को लेकर प्रेस वार्ता में बवाल, अपने ही विधायक की नाकामी पर घिरे कांग्रेस मिडिया अध्यक्ष।नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आज बालाघाट दौरे से ठीक पहले रात मे आयोजित हुई प्रेस वार्ता में भारी घमासान मच गया। बैहर के ग्राम जगला में दूषित पानी से हुई मासूमों की मौत पर पीड़ित परिवारों से मिलने आ रहे राहुल गांधी के दौरे से पहले जिले के स्थानीय पत्रकारों ने कांग्रेस प्रदेश मीडिया अध्यक्ष मुकेश नायक को ही घेर लिया। पत्रकारों ने 15 सालों से बैहर से कांग्रेस विधायक संजय उइके की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल उठाते हुए कहा कि स्वास्थ्य और साफ पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की बदहाली के लिए विधायक भी उतने ही जिम्मेदार हैं, जो हर बार प्रदेश सरकार पर ठीकरा फोड़कर बच निकलते हैं।
  • पत्रकारों के इन तीखे सवालों के आगे कांग्रेस प्रवक्ता बैकफुट पर नजर आए और दौरे से ठीक पहले पार्टी के अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आया इसके साथ ही उन्होंने जिले के कुछ पत्रकारों को छोड़कर किसी भी पत्रकार को राहुल गाँधी की प्रेस वार्ता के लिए पास जारी नहीं किया? इससे साबित होता है की कांग्रेस संजय उइके को बचाकर मासूम बच्चों की मौत का जिम्मेदार प्रदेश सरकार को बताकर राजनीती करना चाह रही है!
  • वही जानकार बताते है कि राहुल गांधी के कार्यक्रम में बालाघाट जिले के स्थानीय विधायको और दिग्गज नेताओं कार्यकर्ताओं को भी स्थान नहीं मिला है, बस उन्हें काफिले को बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि कई कांग्रेसिओ ने राहुल गांधी के कार्यक्रम से भी किनारा कर लिया है। सूत्र बताते है जिस तरीके का घटनाक्रम बीते दिनों सीजेपी फ़ाउंडर अभिजीत दीपके के साथ घटा, उसको देखते हुए कांग्रेस ने भी अपने यूट्यूबर और इन्फुलेंसर के साथ उनके अनुसार न्यूज़ चलने वाले कुछ मीडिया को अपने कार्यक्रम में शामिल किया है। ताकि अपने फायदे की खबरें लोगों के बीच दिखा सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *