* ग्राम सभा में चप्पल से मारपीट *

Spread the love
  • सरपंच पति ने आपसी रंजीश के चलते लक्ष्मीकांत गोपाले से मारपीट की
  • बालाघाट – जिले के ग्राम कोयलारी में दिनांक 05अक्टूबर 2026 को ग्रामीणों के आह्वान पर ग्राम पंचायत कोयलारी के अस्थाई पंचायत परिसर में सामान्य ग्राम सभा का आयोजन किया गया था। उक्त ग्राम सभा का मुख्य एजेंडा राज्य वित्त आयोग से स्वीकृत 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन के स्थल चयन पर चर्चा करना था। उक्त बैठक में पूर्व सरपंच, पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
  • बैठक की कार्यवाही प्रारंभ होने के पूर्व ही सरपंच प्रतिनिधि जागेश डहरवाल और उसके साथी देवेश डहरवाल,मनेश परते,जयराम क्षेरीवार ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत ग्राम के दो व्यक्तियों लक्ष्मीकांत और हीरालाल से विवाद करना प्रारंभ कर दिया। जागेश डहरवाल ने झूठा एवं निराधार आरोप लगाया कि लक्ष्मीकांत द्वारा सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौज की जा रही थी, जबकि लक्ष्मीकांत द्वारा ऐसा कोई कृत्य नहीं किया गया था।
  • ग्रामीणों द्वारा बताया गया की जागेश डहरवाल ने लक्ष्मीकांत गोपाले को अश्लील मां-बहन की गालियां देते हुए चप्पल से मारपीट करना प्रारंभ कर दिया था तथा जमीन पर पटक-पटक कर बेरहमी से मारा-पीटा गया। लक्ष्मीकांत गोपाले के साथ मारपीट होने पर हीरालाल गोपाले एवं अन्य ग्रामीणों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो जागेश डहरवाल के साथी भी एकराय होकर लात-घूंसों से मारपीट करने लगे। किसी तरह ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर लक्ष्मीकांत की जान बचाई। उक्त संपूर्ण घटना का कुछ ग्रामीणों द्वारा वीडियो भी बनाया गया है, जो घटना का स्पष्ट प्रमाण है।
  • मारपीट के दौरान जागेश डहरवाल ने लक्ष्मीकांत गोपाले को धमकी दी कि तुझे जान से खत्म कर देंगे, तेरा पता भी नहीं चलेगा तथा उपस्थित ग्रामीणों को भी धमकाया कि जो इनका साथ देगा उसे भी नहीं छोड़ेंगे।
  • घटना के पश्चात लक्ष्मीकांत और हीरालाल भयभीत अवस्था में दिनांक 05.10.2026 को शाम लगभग 5 बजे थाना तिरोड़ी पहुंचकर लिखित शिकायत प्रस्तुत की। पुलिस द्वारा लक्ष्मीकांत को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी भेजा गया। चिकित्सीय परीक्षण उपरांत जब लक्ष्मीकांत पुनः थाना तिरोड़ी वापस पहुंचे, तो थाना प्रभारी श्री विजय राजपूत द्वारा लक्ष्मीकांत के साथ अभद्रता एवं पक्षपातपूर्ण व्यवहार किया गया। थाना प्रभारी ने आवेदकगणों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए तथा धमकी दी कि तुम्हारे विरुद्ध एस.सी./एस.टी. एक्ट का प्रकरण दर्ज कर दूंगा। इतना ही नहीं, थाना प्रभारी ने आवेदकगणों को रात्रि लगभग बजे 10 बजे तक थाना परिसर में भूखे-प्यासे बैठाए रखा एवं उनके परिजनों से भी मिलने नहीं दिया। जबकि लक्ष्मीकांत ने घटना का वीडियो भी थाना प्रभारी को दिखाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *