जिला बड़वानी अंतर्गत विभिन्न थानों में आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरणों में जप्त की गई भारी मात्रा में अवैध शराब का आज दिनांक 29 मई 2026 को विधिसम्मत रूप से नष्टीकरण किया गया। यह कार्यवाही नगर परिषद ट्रेंचिंग ग्राउंड, अंजड़ में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई।
कलेक्टर बडवानी श्रीमती जयति सिंह एवं पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा थानों में जप्त अवैध शराब के शीघ्र एवं विधिसम्मत निराकरण हेतु निर्देश जारी किए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में तथा माननीय न्यायालय के निर्णय उपरांत जिले के विभिन्न थानों में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दर्ज कुल 10 प्रकरणों में जप्त 10,000 बल्क लीटर अवैध शराब का नष्टीकरण किया गया।
थाना अनुसार जप्त शराब का विवरण :
थाना अंजड़ – 01 प्रकरण, 60 लीटर
थाना सेंधवा ग्रामीण – 03 प्रकरण, 516 लीटर
थाना वरला – 01 प्रकरण, 320 लीटर
थाना बड़वानी – 01 प्रकरण, 94.700 लीटर
थाना खेतीया – 02 प्रकरण, 1235 लीटर
थाना जुलवानिया – 01 प्रकरण, 5382 लीटर
थाना नागलवाड़ी – 01 प्रकरण, 2397.24 लीटर
इस प्रकार जिले के 07 थानों के कुल 10 प्रकरणों में जप्त कुल 10,000 बल्क लीटर अवैध शराब का विधिवत नष्टीकरण किया गया।
उक्त कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बड़वानी श्री धीरज बब्बर, डिप्टी कलेक्टर जिला बड़वानी श्री शक्तिसिंह चौहान, जिला आबकारी अधिकारी श्री आर.सी. बारोड, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) राजपुर श्री आयुष अलावा, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सेंधवा श्री अजय वाघमारे, थाना प्रभारी अंजड़ श्री रेवाराम चौहान, थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण श्री ओमप्रकाश चोगंड, थाना प्रभारी वरला श्री नारायण रावल, थाना प्रभारी बड़वानी श्री बलजीत बिसेन, थाना प्रभारी खेतीया श्री सुरेंद्र कनेश, थाना प्रभारी नागलवाड़ी श्री रामेश्वर पाटील एवं थाना जुलवानिया के उप निरीक्षक श्री सीताराम भटनागर की उपस्थिति में संपन्न हुई।
बड़वानी पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु अभियान निरंतर जारी

