- बालाघाट, 04 अक्टूबर 2026। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिए किसान पंजीयन की प्रक्रिया 10 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित की गई है। जिले में किसान पंजीयन के लिए समिति स्तर पर कुल 112 पंजीयन केंद्र स्थापित किए गए हैं। तहसीलवार पंजीयन केंद्रों की संख्या में बालाघाट में 7, किरनापुर में 14, लॉजी में 17, वारासिवनी में 19, खैरलांजी में 14, कटंगी में 12, लालबर्रा में 15, बैहर में 2, बिरसा में 7 तथा परसवाड़ा में 5 पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं। इनके अतिरिक्त अधिकृत सीएससी सेंटर, कियोस्क, एमपी ऑनलाइन एवं साइबर कैफे के माध्यम से भी निर्धारित पंजीयन शुल्क 50 रुपये का भुगतान कर किसान अपना पंजीयन करा सकेंगे।
- उप संचालक कृषि श्री फूलसिंह मालवीय ने जिले के समस्त किसानों से अपील की है कि वे 10 अक्टूबर तक समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिए अपना पंजीयन करवा ले।
* समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिए किसान 10 अक्टूबर तक करा सकते है पंजीयन *

