* तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता के जयकारे, जाम सावली पहुंचकर श्रद्धालुओं ने किए हनुमान जी के दर्शन *

Spread the love
  • बालाघाट। सोमवार, 5 अक्टूबर को बालाघाट की सड़कों पर देशभक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं और आम नागरिकों ने सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में शामिल लोग जाम सावली स्थित भगवान हनुमान के दरबार के लिए रवाना हुए।
  • यात्रा का नेतृत्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राकेश सेवाइवार ने किया। तिरंगा यात्रा बालाघाट स्थित भाजपा जिला कार्यालय से प्रारंभ होकर वारासिवनी पहुंची, जहां भाजपा कार्यालय में यात्रा का स्वागत किया गया। इसके बाद यात्रा कटंगी पहुंची, जहां चंदन तिलक और पुष्पवर्षा कर यात्रियों का अभिनंदन किया गया। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों ने उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।
  • तिरंगा यात्रा सिवनी, झिलमिली और सिमरिया होते हुए जाम सावली पहुंची। यहां गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और भगवान हनुमान के दर्शन किए। इस दौरान पूरा वातावरण धार्मिक आस्था
  • और राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा।
  • हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति
  • यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता की जय के नारों ने माहौल को देशभक्तिमय बना दिया। यात्रा जिस मार्ग से गुजरी, वहां लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कई स्थानों पर नागरिक तिरंगे के सम्मान में खड़े नजर आए।
  • आयोजकों के अनुसार सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सेवा, स्वच्छता, जागरूकता, रक्तदान, पौधारोपण और जनभागीदारी जैसे सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए लोगों को प्रेरित करना है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए तिरंगा यात्रा के माध्यम से सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया।
    यात्रा में शामिल लोगों ने कहा कि तिरंगा देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। बालाघाट से जाम सावली तक निकली इस यात्रा में राष्ट्रभक्ति के साथ धार्मिक आस्था भी देखने को मिली। कार्यक्रम का समापन भगवान हनुमान के दर्शन और हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *