- थाना बहेला पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
- ग्राम रिसेवाड़ा में अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, 01 आरोपी गिरफ्तार आरोपी के घर के पीछे बाड़ी से 31 पेटियों सहित कुल 325 लीटर 950 मिलीलीटर अवैध देशी-विदेशी शराब, कीमती ₹1 लाख 72 हजार जब्त
- पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत बालाघाट पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन तथा विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बहेला पुलिस ने ग्राम रिसेवाड़ा में अवैध शराब के ठिकाने पर दबिश देकर कुल 325 लीटर 950 मिलीलीटर अवैध देशी-विदेशी शराब, अनुमानित कीमत करीबन ₹1,72,000/- जब्त कर एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
- दिनांक 25.10.2026 को थाना बहेला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रिसेवाड़ा निवासी फालगुराम मस्करे के घर में भारी मात्रा में अवैध शराब रखी हुई है। सूचना पर थाना बहेला पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम रिसेवाड़ा पहुंचकर आरोपी के घर के पीछे स्थित बाड़ी की तलाशी ली गई।
- घर के पीछे बाड़ी से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
- तलाशी के दौरान आरोपी फालगुराम मस्करे के घर के पीछे स्थित बाड़ी से 31 खाकी रंग की पेटियों में रखी देशी-विदेशी शराब एवं बोतलों में रखी अवैध शराब सहित कुल 325 लीटर 950 मिलीलीटर शराब, अनुमानित कीमत ₹1,72,000/- जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर थाना बहेला में अपराध क्रमांक 75/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
- शराब के क्वार्टर में पानी मिलाकर अवैध विक्रय करने का मामला भी आया सामने
- पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से इस्तेमाल किए हुए शराब के खाली क्वार्टर एवं ढक्कन भी बरामद हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी द्वारा शराब के नए क्वार्टर की सील तोड़े बिना ढक्कन खोलकर उसमें से कुछ मात्रा में शराब निकाल ली जाती थी तथा उसके स्थान पर पानी मिलाकर क्वार्टर को पुनः बंद कर अवैध रूप से विक्रय किया जाता था।
- आदतन अपराधी, पूर्व से गिरफ्तार आरोपी 11 अपराध दर्ज
- गिरफ्तार आरोपी फालगुराम मस्करे आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व से आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के अंतर्गत कुल 11 अपराध पंजीबद्ध हैं।
- प्रकरण में अवैध शराब के संग्रहण, मिलावट एवं विक्रय में संलिप्त अन्य सहयोगी आरोपियों की पतासाजी की जा रही है तथा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
- गिरफ्तार आरोपी का नाम/पता
- फालगुराम मस्करे, निवासी ग्राम रिसेवाड़ा, थाना बहेला, जिला बालाघाट
- पंजीबद्ध अपराध क्रमांक एवं धारा
- अपराध क्रमांक 75/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट,
- जब्त अवैध शराब का विवरण
- 31 पेटियों में अवैध देशी-विदेशी शराब 325 लीटर 950 मिलीलीटर कीमती ₹1,72,000
* पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई *

