विवादित जर्जर भवन पर चला पोकलैंड, दुकान संचालक के परिजनों ने किया हंगामा

Spread the love

बालाघाट शहर के गोंदिया रोड स्थित विवादित गौतम कॉम्प्लेक्स की तीन दुकानों पर नगर पालिका द्वारा पोकलैंड चलाकर ध्वस्त कर दिया गया । जिसका किराएदार दुकान संचालक के परिजनों ने विरोध स्वरूप हंगामा किया जिन्हें पुलिस द्वारा हटा दिया गया ।

बता दें कि गौतम कॉम्लेक्स के मालिक द्वारा भवन जर्जर हालत में होने से किराएदारों को दुकान खाली करने कहा जा रहा था । जिसको लेकर दोनों पक्षों में कई बार विवाद हुआ । दुकान मालिक ने किराएदारों पर जबरन रजिस्ट्री करने अथवा दुकान खाली करने के लिए पचास लाख रु मांगने की शिकायत कोतवाली में की थी । जिसकी जांच के बाद दो किराएदारों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है । आज की कार्यवाही को लेकर एसडीएम गोपाल सोनी ने बताया कि नगरपालिका एक्ट में शहर के जर्जर भवनों को तोड़ने के प्रावधान हैं । कॉम्लेक्स मालिक द्वारा उक्त भवन जर्जर होने की सूचना नगरपालिका को दी थी । जिस पर नगरपालिका और पीडब्ल्यू इंजीनियर की रिपोर्ट पर कॉम्लेक्स मालिक और किराएदारों को नोटिस जारी कर दोनों पक्षों को सुनने के बाद यह कार्यवाही की गई है । तोड़फोड़ की कार्यवाही से पूर्व बिजली विभाग द्वारा इलाके की बिजली काट दी गई । वहीं किसी भी विवाद की स्थिति से निपटने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा ।

बाइट -गोपाल सोनी (एसडीएम)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *