* फर्जी डिग्री पर नौकरी कर रहे बिरसा के तत्कालीन बीएमओ पर एफआईआर के आदेश *

Spread the love
  • बालाघाट के स्वास्थ्य विभाग का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सारे सिस्टम की पोल खोल कर रख दी है । दरअसल बालाघाट जिले के बिरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पंद्रह सालों तक ड्यूटी देने वाले कथित डॉ. सुनील कुमार सिंह की एमबीबीएस डिग्री फर्जी पाई गई है।
  • मेडिकल काउंसिल और स्वास्थ्य विभाग की जांच में पुष्टि होने के बाद जिला स्वास्थ्य प्रशासन ने उनके खिलाफ बिरसा थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है । जांच में खुलासा हुआ कि एक ही एमबीबीएस डिग्री नंबर पर दो अलग-अलग डॉक्टर पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से सरकारी सेवा में थे। एक डॉ. सुनील सिंह जिसने 2008 में संविदा डॉक्टर के रूप में नौकरी की शुरुआत की थी और दूसरे डॉ. सुनील सिंह जो देवास जिला अस्पताल में सेवाएं दे रहे हैं । बिरसा के डॉ. सुनील सिंह 2012 से बिरसा BMO के पद पर जमे हुए थे। इस मामले की पहले भी शिकायतें हुईं थी लेकिन वे हर बार कैसे बच निकलते थे यही स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली को सवालों के घेरे में लाकर संदिग्ध बनाती है । स्वास्थ्य विभाग अब इस बात की जांच कर रहा है कि बिना सत्यापन के इतने सालों तक यह फर्जीवाड़ा कैसे चलता रहा।
  • बाइट – डॉ शत्रुघ्न दाहिया (सीएमएचओ)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *