* सराहनीय पहल ‘मेरा गांव मेरा तीर्थ’ अभियान को बनाया बच्चों के सपनों का सहारा *

Spread the love

युवा समाजसेवी रामेश्वर कटरे की सराहनीय पहल ‘मेरा गांव मेरा तीर्थ’ अभियान

एंकर – बालाघाट जिले के परसवाड़ा जनपद में शिक्षा और सेवा की अलख जगाने के उद्देश्य से संचालित ‘मेरा गांव मेरा तीर्थ’ अभियान के तहत समाजसेवी एवं युवा नेता रामेश्वर कटरे ने सराहनीय पहल करते हुए ग्राम मोहगांव और बटुआ के एकीकृत शासकीय माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत करीब 250 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को अपने निजी व्यय से छतरियां एवं शिक्षण सामग्री वितरित की।

वॉयसोवर – बारिश के मौसम में बच्चों को भीगने से बचाने और उनकी पढ़ाई निर्बाध जारी रखने के उद्देश्य से की गई इस पहल की ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने सराहना की। सामग्री वितरण के बाद रामेश्वर कटरे ने विद्यार्थियों के बीच बैठकर उनसे आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बच्चों से उनके भविष्य के सपनों और जीवन के लक्ष्यों के बारे में चर्चा की। किसी ने डॉक्टर, किसी ने शिक्षक तो किसी ने पुलिस अधिकारी बनने की इच्छा जताई। इस अवसर पर कटरे ने कहा कि जीवन में स्पष्ट लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत करने वाला व्यक्ति ही सफलता प्राप्त करता है। शिक्षा ही वह माध्यम है, जो व्यक्ति, समाज और राष्ट्र का भविष्य संवारती है। मीडिया से चर्चा करते हुए रामेश्वर कटरे ने कहा कि यदि प्रत्येक सक्षम व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुरूप समाज के लिए आगे आए, तो गांवों का विकास तेज होगा और ‘स्वर्णिम भारत’ का सपना भी साकार होगा। साथ ही उन्होंने बताया कि बैहर में वनांचल के विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी स्थापित करने के बाद अब परसवाड़ा में भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पुस्तकालय शुरू किया गया है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाओं को बेहतर अध्ययन का अवसर मिल सके।

बाइट – रामेश्वर कटरे (युवा समाजसेवी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *