अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बैहर में निकली भव्य बाइक रैली, शुरू हुआ चार दिवसीय कार्यक्रम

Spread the love

बालाघाट जिले के आदिवासी बाहुल्य बैहर मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चार दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत भव्य बाइक रैली के साथ हुई। इस रैली में करीब 250 से अधिक महिलाओं ने पिंक वस्त्र पहनकर उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
वॉयस ओवर :- कार्यक्रम की शुरुआत बड़ी खैर माता मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद महिलाओं ने बाइक रैली निकालकर पूरे नगर में जागरूकता का संदेश दिया। बैहर में वर्ष 1997 से महिला दिवस के अवसर पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। चार दिवसीय इस आयोजन में रैली, खेलकूद प्रतियोगिताएं, भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं। इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं ने एकता और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।

अध्यक्ष महिला मंडल -शीरोमणि दीक्षित

उपाध्याय -विजयलक्ष्मी

अध्यक्ष ब्राम्हण समाज – गौरी मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *