मृत मिला चीतल, पोस्टमार्टम के बाद कराया गया अंतिम संस्कार

Spread the love

भिमोडी टिकराटोला में मृत मिला चीतल, पोस्टमार्टम के बाद कराया गया अंतिम संस्कार
बालाघाट जिले की तहसील परसवाड़ा अंतर्गत ग्राम भिमोडी के टिकराटोला में एक वन्यप्राणी चीतल मृत अवस्था में पाए जाने की सूचना मिलने पर वन विभाग एवं पशु चिकित्सक की टीम मौके पर पहुंची।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों द्वारा चीतल के मृत होने की सूचना संबंधित विभाग को दी गई थी। सूचना मिलते ही विभागीय अमला तत्काल मौके पर पहुंचा और आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। डॉक्टरों की टीम द्वारा नियमानुसार चीतल का शव परीक्षण (पोस्टमार्टम) किया गया।
शव परीक्षण की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद वन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में नियमानुसार चीतल के शव का अंतिम संस्कार (शवदाह) कर दिया गया।
वन विभाग द्वारा मामले की जांच भी की जा रही है, ताकि चीतल की मृत्यु के कारणों का पता लगाया जा सके। अधिकारियों ने बताया कि वन्यजीवों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए विभाग सतत निगरानी कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *