* खेलेगा भारत जीतेगा भारत के तहत् हुई राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुई विभिन्न खेल प्रतियोगिता *

Spread the love
  • जिला खेल और युवा कल्याण विभाग जिला खेल अधिकारी राहुल बारेसा के निर्देशअनुसार जिला मुख्यालय एवं विकासखंड मुख्यालय में राष्ट्रव्यापी अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर खेल सप्ताह का आयोजन दिनांक 28 अगस्त से 30 अगस्त के बीच में किया जा रहा है। जिसके तहत खेलेगा भारत ,जीतेगा भारत, एक घंटा खेल के मैदान में खेल गतिविधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी युवा साथी खिलाड़ी एवं प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक घंटा खेल के मैदान में खेलने के साथ साथ खेल संस्कृति,फिटनेस भागीदारी एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है।
  • जिला खेल अधिकारी राहुल बारेसा ने बताया कि भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस प्रतिवर्ष 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह दिन ‘हॉकी के जादूगर’ कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन का प्रतीक है, जिन्होंने 1928, 1932 और 1936 में भारत को ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलाए थे।
  • फिट इंडिया मूवमेंट के तहत “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” थीम के साथ विशेष खेल सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। फिजिकल फिटनेस और खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया संवाद: युवाओं को खेल नेतृत्व से जोड़ने के लिए विशेष संवाद कार्यक्रमों और फिटनेस अभियानों का आयोजन किया गया। इसके तहत प्रत्येक नागरिक कम से कम एक घंटे खेल के मैदान में खेले। साथ ही इसका मुख्य उद्देश्य जिला के युवाओं एवं खिलाड़ियों के बीच खेल एवं स्वास्थ्य के प्रति उत्साह, जागरुकता एवं रचनात्मक गुणों का विकास करना है। युवाओं और नागरिकों के बीच खेल, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और फिट इंडिया को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर जिला मुख्यालय एवं समस्त विकासखंड मुख्यालय के विकासखंड खेल युवा प्रशिक्षण केंद्र,स्कूलों, कॉलेजों और खेल क्लब,खेल केंद्रों, संस्थानों में खेल प्रतियोगिताओं और रैलियों का आयोजन किया गया। खेल क्लब,स्कूलों,कॉलेजों के छात्र-छात्राओं,खिलाड़ी ने विविध खेल गतिविधियां में मैराथन दौड़, कराते ,फुटबॉल, एथलेटिक्स,कबड्डी, बैडमिंटन, प्रतियोगिता आयोजित की गई। सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार मैडल देकर सम्मानित किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *