11 अप्रैल 2026 को बालाघाट जिले के तुरकर भवन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन

Spread the love

मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन 11 अप्रैल 2026 को दोपहर 2 बजे तुरकर भवन, बालाघाट में किया जाएगा। इस अवसर पर अनेक वर-वधु परिणय सूत्र में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत करेंगे।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्रीमती भारती पारधी उपस्थित रहेंगी। वहीं प्रमुख अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री श्री गौरी शंकर बिसेन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामकिशोर कावरे, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य श्रीमती मौसम दीदी, विधायक बालाघाट श्रीमती अनुभा मुंजारे, विधायक लांजी श्री राजकुमार कर्राहे, पूर्व विधायक श्री रमेश भटेरे एवं विधायक कटंगी श्री गौरव पारधी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका परिषद बालाघाट की अध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत सिंह ठाकुर करेंगी। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री सत्यनारायण अग्रवाल, श्री रमेश रंगलानी, श्रीमती रेखा विसेन एवं श्री अनिल धुवारे सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। नगरपालिका परिषद बालाघाट के उपाध्यक्ष श्री योगेश बिसेन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में नगरपालिका के सभापति एवं पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिक भी शामिल होंगे। आयोजकों द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करें और इस पावन अवसर के साक्षी बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *