भाजपाई कांग्रेसी हुए आमने सामने नवनिर्मित रेलवे ओवर ब्रिज के शुभारंभ कार्यक्रम में विवाद, लगी श्रेय लेने की होड़

Spread the love

एंकर – बालाघाट जिले के वारासिवनी में वारा रेलवे ओवर ब्रिज के शुभारंभ अवसर पर उस समय विवाद की स्थित बन गई जब भाजपा और कांग्रेस के नेता आमने सामने हो गए । भाजपा की ओर से सांसद भारती पारधी, जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे तथा पूर्व विधायक प्रदीप जायसवाल अपने समर्थकों के साथ उपस्थित रहे । वहीं कांग्रेस से विधायक विक्की पटेल समर्थकों का लाव लश्कर लेकर पहुंचे थे । दोनों ही ब्रिज बनने का श्रेय लेने की होड़ में दिखाई दिए ।

वॉयसोवर – नवनिर्मित ब्रिज के एक तरफ भाजपाई तो दूसरी तरफ कांग्रेसी झंडे लेकर शक्ति प्रदर्शन कर रहे थे । कानून व्यवस्था बनाए रखने एसडीएम पुलिस बल के साथ मौजूद थे । इस दौरान पुलिस बल का कांग्रेसियों के साथ विवाद और धक्का मुक्की भी हुई जिसके विरोध में कांग्रेसी धरने पर बैठ गए । दरअसल इस रेलवे ओवर ब्रिज का यह कोई औपचारिक उद्घाटन नहीं था । सीएम ने निर्देश दिए थे कि जनता की सुविधा को देखते हुए आप ब्रिज पर आवागमन शुरू करवा दें । भविष्य में मेरे बालाघाट प्रवास पर ब्रिज का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा । आखिरकार विवाद का हल निकाला गया । ब्रिज के एक तरफ से भाजपाइयों ने आवागमन शुरू करवाया तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेसियों ने पूजा पाठ और फीता काटकर ब्रिज का उद्घाटन कर दिया । कानून व्यवस्था देख रहे एसडीएम ने बताया कि ब्रिज के उद्घाटन का यह कोई औपचारिक कार्यक्रम नहीं था । हम सिर्फ लॉ एन आर्डर मेंटेन करने आए थे जिसमें हम काफी हद तक सफल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *