प्राचीन हनुमान जी की मूर्ति में लगी आग के मामले का एस पी ने किया खुलासा

Spread the love

बालाघाट जिले के कटंगी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत जाम में विगत 17 मार्च की सुबह जब श्रद्धालु प्राचीन शिव मंदिर गए तो वहां प्राचीन काल की हनुमान जी की मूर्ति जली हुई देखी गई थी ।

जिस के बाद हनुमान भक्तों और हिन्दू वादी संगठनों ने इकट्ठा होकर रैली निकाली थी और कटंगी थाना परिसर पहुंचकर हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध प्रदर्शन कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी । मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम और साइबर सेल की मदद से छानबीन की तो सामने आया कि उपरोक्त घटना महज एक हादसा था कोई शरारत नहीं थी । एसपी ने बताया कि ग्राम कालीमाटी निवासी आनंद चौधरी और ग्राम पिपरवानी निवासी विनोद चौधरी ने पारिवारिक समस्या और संतान ना होने के लिए चित्रकूट निवासी किसी पंडितजी से मिलकर उपाय पूछा था । पंडित जी ने समस्या समाधान के लिए अमावस्या की रात में किसी प्राचीन सिद्ध हनुमान मंदिर में देर रात को मूर्ति के सामने आटे के बने घी के दिए जलाने और अनुष्ठान करने की सलाह दी थी । जिसके पालन में दोनों ने यह अनुष्ठान किया और वापस चले गए थे । चूंकि हनुमान जी को तेल घी आदि का चोला चढ़ाया जाता है संभवतः दियों की आग चोले में लगने से यह घटना घटित हुई होगी जो महज एक हादसा है किसी की शरारत नहीं । दोनों व्यक्ति अच्छे परिवार से हैं इनके खिलाफ कोई अपराधिक प्रकरण नहीं है और उन्होंने पुलिस के सामने सारी बात स्वीकार कर ली है ।

बाइट – आदित्य मिश्रा (एसपी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *