घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्धपिछली बुकिंग के 25 दिन बाद ही होगी

Spread the love

जिले में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध
पिछली बुकिंग के 25 दिन बाद ही होगी एलपीजी रिफिल बुकिंग
शासन के निर्देशानुसार जिले में एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। वर्तमान भू-राजनीतिक परिस्थितियों के कारण आयात में आई रुकावटों को देखते हुए केंद्र सरकार ने एलपीजी की आपूर्ति को प्राथमिकता के आधार पर केवल घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आरके ठाकुर ने बताया कि शासन के निर्देशों के तहत अब चिकित्सालयों और शैक्षणिक संस्थानों को छोड़कर अन्य सभी वाणिज्यिक संस्थानों, जैसे होटल, मॉल और औद्योगिक इकाइयों को बल्क तथा पैक्ड कमर्शियल गैस की आपूर्ति नहीं की जाएगी। प्रशासन ने ऐसे संस्थानों को अपनी ईंधन आवश्यकताओं के लिए वैकल्पिक स्रोतों का उपयोग करने की सलाह दी है। घरेलू उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा और गैस का समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए अब एलपीजी रिफिल की बुकिंग पिछली डिलीवरी के 25 दिन बाद ही स्वीकार की जाएगी। इससे बाजार में कालाबाजारी और अनावश्यक अफरा-तफरी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। वितरकों के स्तर पर स्टॉक की दैनिक समीक्षा की जा रही है। साथ ही जमाखोरी करने वालों और घरेलू गैस के दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *