टेली कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट ने ऑपरेशन फेस के तहत फर्जी सिम नेटवर्क का किया खुलासा,

Spread the love

बालाघाट से जारी हुई 450 सिम, 3 आरोपी गिरफ्तार

बालाघाट पुलिस ने टेली कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट भारत सरकार द्वारा एआई तकनीक के आधार पर दी गई जानकारी, जिसे ऑपरेशन फेस नाम दिया गया है,के तहत बालाघाट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी सिम कार्ड नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। एसपी आदित्य मिश्रा ने मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि एक ही व्यक्ति के चेहरे का उपयोग कर सैकड़ों सिम एक्टिवेट की गई ।

जांच में खुलासा हुआ कि जिले में 5 अलग-अलग चेहरों के माध्यम से कुल 450 संदिग्ध सिम कार्ड जारी किए गए। मामले में थाना कोतवाली में 3 अपराध दर्ज कर विशेष जांच टीम गठित की गई है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अन्य लोगों के पहचान पत्र (आधार, वोटर आईडी) की फोटो कॉपी लेकर उनमें एडिटिंग कर फोटो और जानकारी बदल देते थे। सिम एक्टिवेशन के दौरान CAF में वास्तविक ग्राहक के स्थान पर अपनी लाइव फोटो अपलोड करते थे और OTP सत्यापन के लिए अपने या अन्य मोबाइल नंबरों का उपयोग करते थे। इस तरह दस्तावेज किसी और के नाम पर होते थे, जबकि फोटो और OTP आरोपियों का होता था। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है । जिनमें बैहर निवासी महेंद्र पटले, प्रियंका पटले और परसवाड़ा निवासी खुमेश गौतम शामिल हैं । पुलिस के अनुसार इस गिरोह के तार बालाघाट के साथ भोपाल, मंडला, डिंडोरी और उत्तरप्रदेश तक जुड़े हुए हैं। मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और पुलिस रिमांड लेकर अधिक पूछताछ की जाएगी ।

बाइट -आदित्य मिश्रा (एसपी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *