बालाघाट से एक बड़ी खबर—छात्रवृत्ति न मिलने से छात्रों की परेशानी बढ़ती जा रही है। कॉलेज द्वारा फीस जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है, जबकि पोर्टल बंद होने की बात अधिकारी कह रहे हैं। बालाघाट जिले के प्रियदर्शिनी इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंस कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति न मिलने से परेशान हैं। छात्रों का कहना है कि कॉलेज प्रबंधन उनसे फीस जमा करने के लिए कह रहा है, लेकिन संबंधित अधिकारी यह बता रहे हैं कि छात्रवृत्ति का पोर्टल फिलहाल बंद है। छात्रों के सामने अब बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। उनका कहना है कि यदि जल्द छात्रवृत्ति नहीं मिली, तो वे फीस जमा नहीं कर पाएंगे हमारी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि हम खुद से फीस भर सकें। पोर्टल बंद है, और कॉलेज फीस मांग रहा है। अगर स्कॉलरशिप नहीं मिली तो हम दूसरे साल में प्रवेश नहीं ले पाएंगे और हमारा पूरा साल बर्बाद हो जाएगा। छात्रों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पोर्टल चालू किया जाए और उनकी छात्रवृत्ति राशि जारी की जाए, ताकि वे अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में कब तक समाधान निकालता है और छात्रों को राहत मिलती है।
बाइट :- मुस्कान किंन्द्रले (स्टूडेंट )
बाइट :- दीप्ती माहुले ( स्टूडेंट )

