* रक्षाबंधन के अवसर पर जिला जेल छिन्दवाड़ा में परिरूद्ध बंदियों से मुलाकात करने संबंधी विभिन्न निर्देश जारी *

Spread the love

अधीक्षक जिला जेल छिन्‍दवाड़ा श्री प्रतीक कुमार जैन ने बताया कि 28 अगस्त 2026 शुक्रवार को रक्षाबंधन के अवसर पर जिला जेल छिन्दवाडा में परिरूद्ध बंदियों को प्रातः 08:30 बजे से 02 बजे तक “विशेष मुलाकात प्रदाय की जायेगी। मुलाकात के लिये विभिन्न निर्देश प्रसारित किये गये हैं, जिसके अनुसार विशेष मुलाकात के लिये बंदी भाईयो से मिलने वाली बहिनों एवं बंदी बहिनों से मिलने वाले भाईयों तथा उनके साथ आने वाले 06 वर्ष तक के बच्चों को ही प्रवेश दिया जायेगा, अन्य परिजनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। एक बंदी से अधिकतम 05 व्यक्तियों को मिलने की अनुमति होगी। मुलाकात की अवधि अधिकतम 10 मिनट रहेगी। (भीड़ बढ़ने की स्थिति में समय परिवर्तन किया जा सकेगा) मुलाकात पर आने वाली सभी बहिन/भाई अपने साथ स्वयं के आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र की छायाप्रति अनिवार्य रूप से लायें, पहचान पत्र न होने पर मुलाकात करने नहीं दी जायेगी। रक्षाबंधन में लगने वाली सामग्री (राखी, नारियल, रूमाल एवं मिठाई इत्यादि) जेल कैन्टीन पर निर्धारित शुल्क पर उपलब्ध रहेगी, जिसे बहिनें/भाई आवश्यकतानुसार क्रय कर सकेंगी। बाहरी सामग्री को जेल गेट के अंदर नहीं लिया जायेगा। कोई भी बहिन/भाई बीड़ी, तम्बाकू, गुटखा एवं इलेक्ट्रॉनिक आइटम घड़ी, मोबाइल, हैडफोन इत्यादि लेकर जेल गेट पर प्रवेश नहीं करेंगे। प्रतिबंधित सामग्री पाये जाने पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही संपादित की जायेगी। मुलाकात के पूर्व वे अपनी सामग्री सौंपने के लिये अपने साथ किसी परिजन अथवा परिचित व्यक्ति को साथ ला सकते हैं, इसके लिये पृथक से कोई व्यवस्था नहीं की जायेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *