- थाना बैहर पुलिस ने ग्राम कुमादेही में हुई डकैती गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 01 लाख 80 हजार नगद, करीब 15 लाख के सोने-चांदी के जेवरात सहित करीब ₹ 17 लाख का मशरूका जप्त
- बालाघाट जिले में संगठित अपराध, चोरी, डकैती एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, त्वरित निराकरण एवं आरोपियों की गिरफ्तारी कर अपराधों के शीघ्र खुलासे हेतु पुलिस अधीक्षक बालाघाट द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में थाना बैहर पुलिस ने उल्लेखनीय कार्यवाही करते हुए ग्राम कुमादेही में हुई डकैती की घटना का खुलासा करते हुये अंतर्राज्यीय डकैत गिरोह के 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से नगदी 01 लाख 80 हजार, सोनेचांदी के -जेवरात एवं अन्य सामानकुल कीमत लगभग 17 लाख रूपये जप्त किया गया।
- घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 12.08.2026 को प्रार्थी तेजराम ठाकरे उम्र 64 वर्ष निवासी ग्राम कुमादेही थाना बैहर द्वारा थाना बैहर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 12.08.2026 की रात्रि करीब 11:15 बजे उसके घर का दरवाजा खटखटाकर एक व्यक्ति द्वारा गाड़ी में पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर पेट्रोल मांगा गया। दरवाजा खोलते ही आरोपियों ने प्रार्थी को धक्का देकर नीचे गिरा दिया तथा दो अन्य आरोपी हथियारों से लैस होकर घर में घुस आए। आरोपियों ने चाकू, तलवार एवं अन्य हथियारों के बल पर प्रार्थी, उसकी पत्नी एवं पुत्र के साथ मारपीट कर उन्हें डराया-धमकाया तथा घर की आलमारी एवं संदूक में रखी नगदी रकम, सोने-चांदी के जेवरात एवं मोबाइल फोन लूटकर मौके से फरार हो गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बैहर में अपराध क्रमांक 147/2026 धारा 309(6), 115(2), 127(2), 310(2), 312 बीएनएस एवं 25 (बी) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
- घटना का खुलासा– घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालाघाट के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैहर एवं एसडीओपी बैहर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल का एफएसएल, फिंगर प्रिंट एवं डॉग स्क्वॉड की सहायता से वैज्ञानिक निरीक्षण कर संभावित साक्ष्य एकत्रित किए गए। साथ ही घटनास्थल एवं आसपास के मार्गों के सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया गया। प्राप्त मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बालाघाट पुलिस को आरोपियों के गोंदिया में होने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर बालाघाट पुलिस द्वारा दबिस दी जाकर गोंदिया पुलिस के सहयोग से आरोपियों को गोंदिया से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
- पूछताछ में आरोपियों ने बताया -कि आलोक उर्फ उकेश सिलवंशी निवासी लामता अपने दो अन्य साथियों के साथ कम समय में अधिक से अधिक पैसा कमाने के लालच में डकैती की योजना बना रहा था। आलोक उर्फ उकेश के एक साथी ने बताया कि उसके गांव के पास ग्राम कुमादेही निवासी तेजराम ठाकरे की किराना, हार्डवेयर एवं कृषि केन्द्र की दुकान है तथा उसके घर में नगदी एवं सोने-चांदी के जेवरात रखे रहते हैं। इसके बाद आलोक उर्फ उकेश ने अपने जीजा के भाई डैनी उर्फ किशन अजीत निवासी गोंदिया (महाराष्ट्र) से संपर्क कर गोंदिया से अन्य साथियों को बुलाकर डकैती करने की योजना बनाई।
- घटना के एक दिन पूर्व डैनी उर्फ किशन अजीत द्वारा ग्राम कुमादेही पहुंचकर फरियादी के घर एवं आसपास के क्षेत्र की रेकी की गई। इसके बाद योजना के अनुसार दिनांक 12.08.2026 को डैनी उर्फ किशन अजीत अपने साथियों मयंक उर्फ छाटन मनोटे, राज लहरी, मयूर गजापुरी, प्रणय मेश्राम, दर्शन जगने एवं शुभम गंधे के मोटरसाइकिल एवं स्कूटी से गोंदिया से बालाघाट-बैहर के रास्ते ग्राम कुमादेही पहुंचे। जहाँ पर रात्रि में आरोपियों ने पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर फरियादी के घर का दरवाजा खुलवाया तथा हथियारों के बल पर प्रार्थी एवं उसके परिवार को डराकर घर में रखी नगदी, सोने-चांदी के जेवरात एवं मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।
- आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम देना स्वीकार किये जाने एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से नगदी 01 लाख 80 हजार, सोने-चांदी के जेवरात एवं अन्य सामान कुल कीमती करीबन 17 लाख रूपये का जप्त किया गया।
- पंजीबद्ध प्रकरण- अपराध क्रमांक-147/2026, धारा-309(6), 115(2), 127(2), 310(2), 312 बीएनएस एवं 25 (बी) आर्म्स एक्ट
- जप्त मशरूका– नगदी रकम ₹1,80,000/- सोने-चांदी के जेवरात सोने का रानी हार 01 नग, सोने की चैन 02 नग, कान की कनछड़ी 01 जोड़ी, अंगूठी 04 नग, चांदी की चैन 02 नग, बच्चे के कान के फूल/बालियां 03 जोड़ी, चांदी की पायल 02 जोड़ी, करधन 01 नग, बिछिया 03 जोड़ी, नथ 02 नग, छोटा सोने का हार 01 नग, चांदी के सिक्के 05 नग, छोटी चांदी की पायल 01 जोड़ी, बड़ी चांदी की पायल 02 जोड़ी, चांदी का फूल करधन 01 नग, सोने के मंगलसूत्र 02 नग, सोने के कान के फूल 01 जोड़ी, सोने की बाली 01 नग सहित अन्य जेवरात । जेवरात की अनुमानित कीमत करीब ₹15,00,000/- मोबाइल फोन – 06 नग
- पिस्टलनुमा लाइटर 01 नग, चाकू 01 नग, तलवार 01 नग एवं चमड़े का बेल्ट 01 नग हथियार –
- वाहन – स्प्लेण्डर मोटरसाइकिल 01, होंडा साइन मोटरसाइकिल 01 एवं स्कूटी 01वाहनों की अनुमानित कीमत करीब ₹2,00,000/-1
- गिरफ्तार आरोपीगणों का नाम/पताः-
- डैनी उर्फ किशन अजीत, उम्र 35 वर्ष, निवासी सूर्याटोला थाना सिटी गोंदिया, महाराष्ट्र।
- राज लहरी उम्र 24 वर्ष, निवासी नगपुरा मुर्रीलाल पहाड़ी थाना सिटी गोंदिया, महाराष्ट्र।
- मयूर गजापुरी उम्र 23 वर्ष, निवासी श्रीनगर चौहान चौक गोंदिया थाना सिटी गोंदिया, महाराष्ट्र।
- प्रणय मेश्राम उम्र 21 वर्ष, निवासी भीमनगर गोंदिया, थाना सिटी गोंदिया, महाराष्ट्र।
- दर्शन जगने उम्र 21 वर्ष, निवासी कुम्हारी नगर गोंदिया, थाना सिटी गोंदिया, महाराष्ट्र।
- शुभम गंधे, उम्र 26 वर्ष, निवासी कुम्हारी नगर गोंदिया, थाना गोंदिया शहर, महाराष्ट्र।
- मयंक उर्फ छाटन मनोटे उम्र 23 वर्ष, निवासी कुम्हारी नगर गोंदिया, थाना गोंदिया शहर, महाराष्ट्र।
- आलोक उर्फ उकेश सिलवंशी, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम लामता, जिला बालाघाट । (.प्र.म)
- आपराधिक रिकॉर्ड-
- डैनी उर्फ किशन अजीत थाना सिटी कोतवाली गोंदिया में अपराध क्रमांक 253/2023, धारा 65(ई) महाराष्ट्र पुलिस एक्ट/आबकारी अधिनियम
- मयंक उर्फ छाटन मनोटे थाना सिटी कोतवाली गोंदिया में अपराध क्रमांक 765/2023, धारा 25 आर्म्स एक्ट।
- राज लहरी – थाना सिटी कोतवाली गोंदिया में वर्ष 2023 में धारा 65 (ई) महाराष्ट्र पुलिस एक्ट/आबकारी अधिनियम
- सराहनीय भूमिका – संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बैहर उपनिरीक्षक दीपिका सिंगौर, थाना प्रभारी रूपझर निरीक्षक कामेश धूमकेती, थाना प्रभारी मलाजखण्ड धर्मेन्द्र जौनवार, थाना प्रभारी बिरसा अजय केन, चौकी प्रभारी उकवा निरीक्षक सुभाष दुबे, फिंगर प्रिंट प्रभारी निरीक्षक संजय उइके, थाना प्रभारी लांजी मुकेश दुबोलिया, साइबर सेल प्रभारी मोहम्मद मद तौशिफ खान एवं उनि. योगेश कुमरे उनि. शिवलाल परते, उनि. मुकेश नरताम, उनि. जयराम सैयाम, उनि. अयूब खान, सउनि. दुर्गाप्रसाद जिजोते, सउनि. रामासिंह नरें, सउनि. कुंवर टेकाम, प्रधान आरक्षक सुखमन, रोशन एवं आरक्षक कमलेश, नरेन्द्र तेकाम, चित्रसेन, छत्रजीत, विकास, बालचंद, एकांत, विनोद, चालक आरक्षक राजेश, राजेश वर्मा, नवीन, श्यामलाल, बलिराम यादव, सुजीत पाल, राहुल भारद्वाज, अभिषेक सिंह, मंगलेश, तोषेन्द्र, निक्कू पन्द्रे, हरजिन्दर राठी, एसएसयू बल के फिरोज, त्रिवेणी, यश हरिनखेड़े, इन्द्रजीत हरिखेड़े, मनीष उइके, प्रहलाद मर्कोल्हे, अरुण, वीरेन्द्र, सुमित, काजल, आरती, अनामिका, दीपिका, निलीमा, रविना एवं लक्ष्मी की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

