कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, 880 अवैध नशीले इंजेक्शन एवं 53.6 ग्राम स्मैक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

पुलिस अधीक्षक शहडोल के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध नशीले इंजेक्शन एवं स्मैक बरामद की गई है।

दिनांक 26.06.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए मुखबिर द्वारा बताए एक मकान में दबिश दी गई। मौके से आरोपी 1- ऋषभ तिवारी पिता दिनेश तिवारी, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम टिहकी, थाना ब्यौहारी, हाल निवासी खेरमाता मंदिर के पास, थाना कोतवाली, जिला शहडोल (म.प्र.), 2- नितिन यादव पिता बृजेश यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी धरौला मोहल्ला, हनुमान मंदिर के पीछे, वार्ड क्रमांक 14/17, थाना कोतवाली, जिला शहडोल (म.प्र.), 3- संदीप यादव पिता नरेश यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी पुट्ठा फैक्ट्री के पास, एम.पी.बी. ऑफिस के पीछे, मतनी टोला, थाना कोतवाली, जिला शहडोल (म.प्र.) को गिरफ्तार किया गया। 

मौके पर तलाशी के दौरान आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 880 नग अवैध नशीले इंजेक्शन एवं 53.6 ग्राम स्मैक(हेरोइन) बरामद हुई, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹6,00,000 है। आरोपियों से बरामद मादक पदार्थों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर उक्त मादक पदार्थों को विधिवत जप्त किया गया।

आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/21, 29 एन.डी.पी.एस. एक्ट एवं 5/13 मध्यप्रदेश ड्रग कंट्रोल अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राघवेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक उपेन्द्र त्रिपाठी, उप निरीक्षक राकेश सिंह बागरी, सउनि. रजनीश तिवारी, सउनि. रामराज पाण्डेय, सउनि. विश्वनाथ तिवारी, सउनि. रूप सिंह, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र पाटले, प्रधान आरक्षक आशाराम कुशवाहा, प्रधान आरक्षक गिरीश मिश्रा, प्रधान आरक्षक कैलाश प्रजापति, प्रधान आरक्षक मायाराम अहिरवार, आर. रौनक पवार, आर. चन्द्रभान सिंह एवं आरक्षक रौशन कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *