अवैध रेत-गिट्टी उत्खनन के आरोपों पर गांव मे दो गुट आपस में भिड़े, सरपंच पर हमले के बाद भड़का आक्रोश, जमकर तोड़फोड़ और मारपीट…दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, 12 ग्रामीण घायल…

Spread the love
  • बालाघाट के रट्टा गांव में अवैध रेत और गिट्टी उत्खनन के आरोपों को लेकर दो गुट आमने सामने आ गए । गांव में एक व्यक्ति से मारपीट के बाद मामला उस वक्त और बिगड़ गया, जब विरोध करने पहुंचे सरपंच और उपसरपंच के साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। जमकर लाठी-डंडे चले और तोड़फोड़ भी हुई। मारपीट 12 ग्रामीणों के घायल होने की जानकारी है। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
  • बताया जा रहा है कि गांव में रामचरण दमाहे और उनके परिवार को लेकर ग्रामीणों में लंबे समय से नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि दमाहे परिवार रेत और गिट्टी के कथित अवैध उत्खनन के साथ ही अवैध शराब और दूसरी अनैतिक गतिविधियों में भी संलिप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि इन गतिविधियों का विरोध करने पर उनके साथ मारपीट और विवाद किया जाता है। इसी पुराने विवाद के बीच आज दूध का व्यापार करने वाले एक ग्रामीण मुकेश मर्सकोले के साथ दमाहे परिवार के द्वारा जमकर मारपीट की गई। मामला बढ़ने पर गांव के सरपंच और उपसरपंच विरोध करने पहुंचे, जहां उनके साथ भी जमकर मारपीट की गई। सरपंच और ग्रामीणों के साथ मारपीट की खबर फैलते ही गांव में आक्रोश भड़क गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण दमाहे परिवार के घर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। गुस्साए ग्रामीणों ने तोड़फोड़ भी की। इस हिंसक झड़प में 12 ग्रामीणों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अब सामने आए वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई की बात कह रही है।
  • बाइट – रवि कुमरे सरपंच रट्टा
  • बाइट – मयंक तिवारी सीएसपी बालाघाट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *