विलास चौरे ने इसे दुर्भावनापूर्ण की गई शिकायत बताते हुए ईओडब्ल्यू को जांच में पूर्ण सहयोग देने की बात कही है ।
बालाघाट जिले के लांजी तहसील अंतर्गत ग्राम नीमटोला निवासी मनेरी सोसायटी के प्रभारी प्रबंधक विलास चौरे के घर गुरुवार तड़के ईओडब्ल्यू की टीम ने छापा मार कार्रवाई की। कार्रवाई में डीएसपी मंजीत सिंह के साथ करीब डेढ़ दर्जन अधिकारियों की टीम मौजूद थी।
छापे की कार्रवाई में ईओडब्ल्यू को मनेरी सेवा सहकारी समिति के प्रभारी प्रबंधक विलास चौरे के यहां से आय से 5 सौ गुना ज्याादा संपत्ति मिली है। जिसमें पत्नी के नाम 5 बसें, 2 ट्रेक्टर, 3 दो पहिया वाहन, 4 चार पहिया वाहन, एक मकान, बिसोनी में कृषि भूमि, बैंक में कई खाते, एलआईसी और प्राइवेट बैंक की बीमा पॉलसियां मिली हैं।
लोकायुक्त डीएसपी मंजीत सिंह ने बताया कि विलास चौरे 2014 में सेवा सहकारी समिति में दैनिक वेतन भोगी के रूप में पदस्थ हुआ था। वर्तमान में वह प्रभारी प्रबंधक के रूप में काम कर रहा था। नौकरी की करीब 12 साल में उसके पास 25 लाख की आय हुई है। लेकिन उसके पास जो संपत्ति मिली है।
वह आय से 500 सौ गुना ज्यादा है। इस मामले मे ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। डीएसपी ने बताया कि बैंक खातों में राशि की जानकारी के लिए बैंकों को पत्र लिखा गया है। वहीं विलास चौरे ने इसे दुर्भावनापूर्ण की गई शिकायत बताते हुए ईओडब्ल्यू को जांच में पूर्ण सहयोग देने की बात कही है ।