युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी

Spread the love
  • वारासिवनी रेलवे स्टेशन के वार्ड नंबर 4 की ओर के प्लेटफार्म नंबर दो के पास झाड़ियां में गुरुवार सुबह एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई शुरुआत में युवती की पहचान नहीं हो सकी लेकिन शव के पास मिले बैग में रखी कागजो से उसकी पहचान ग्राम डोके निवासी 27 वर्षीय काजल पिता खूबचंद बिसेन के रूप में हुई जानकारी के मुताबिक काजल गोंदिया के एक निजी अस्पताल में काम करती थी परिजनों के अनुसार मंगलवार शाम करीब 6:00 बजे उसकी भाई से आखरी बार बात हुई थी सूचना मिलते ही वारासिवनी पुलिस और बालाघाट रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया है पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है थाना प्रभारी अनूप कुमार उइके के मुताबिक प्रथम मृतिका युवती के द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की आशंका है लेकिन मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में छुट्टी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *