किरनापुर में अवैध रेत खनन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त

Spread the love

बालाघाट जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 5 अप्रैल 2026 को खनिज विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने किरनापुर तहसील क्षेत्र में आकस्मिक जांच कार्रवाई की।

   उप संचालक खनिज सुश्री फरहत जहां ने बताया कि खनिज निरीक्षक बसंत कुमार पाटिल एवं शुभम बोपचे के साथ थाना किरनापुर पुलिस बल द्वारा दोपहर के समय ग्राम हिर्री एवं मुंडेसरा स्थित सोन नदी एवं बाघ नदी क्षेत्र में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को अवैध रूप से रेत का उत्खनन एवं परिवहन करते हुए पकड़ा गया, जिन्हें तत्काल जब्त कर थाना किरनापुर की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है।

    कार्रवाई के दौरान ग्राम हिर्री स्थित सोन नदी में बिना नंबर का ट्रैक्टर अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन करते हुए पाया गया। वाहन चालक आशीष बिरनवार, निवासी ग्राम हिर्री तहसील किरनापुर है।

ग्राम मुंडेसरा स्थित बाघ नदी में ट्रैक्टर क्रमांक MP-50-ZB-4552 को अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वाहन चालक शुभम यादव, निवासी वार्ड नंबर 1 किरनापुर है।

  दोनों मामलों में संबंधित ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। खनिज विभाग के अनुसार, उक्त प्रकरणों में मध्य प्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *