* मासूम बैगा बच्चों की दुखद मृत्यु के विरोध में बालाघाट बंद का बालाघाट केमिस्ट एसोसिएशन ने किया समर्थन *

Spread the love
  • बालाघाट के मासूम बैगा बच्चों की दुखद मृत्यु के मामले में शासन द्वारा अब तक किसी की जवाबदेही तय नहीं किए जाने के विरोध में कल प्रस्तावित बालाघाट बंद का बालाघाट केमिस्ट एसोसिएशन पूर्ण समर्थन करता है।
  • एसोसिएशन का कहना है कि मासूम बच्चों की मृत्यु के बाद भी यदि जिम्मेदारी तय नहीं होती है, तो यह शासन-प्रशासन की गंभीर संवेदनहीनता को दर्शाता है। केवल दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि देकर इन मासूम बच्चों की मौत के मामले को समाप्त नहीं किया जा सकता। सरकार को इस घटना की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक दोषियों की जवाबदेही तय करनी चाहिए।
  • इसी प्रकार छिंदवाड़ा में बच्चों की मृत्यु की घटना के समय भी शासन द्वारा तत्काल जिम्मेदारी तय करते हुए निर्दोष दवा व्यापारियो पर आवश्यक कार्रवाई की गई थी। ऐसे मामलों में निर्दोषों को छोड़कर त्वरित रूप से जिम्मेदारी निर्धारित कर कार्रवाई किया जाना आवश्यक है, ताकि दोषियों की जवाबदेही तय हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।
  • इसके विपरीत, बालाघाट में मासूम बच्चों की मृत्यु के बावजूद आज दिनांक तक जिम्मेदार व्यक्तियों की जवाबदेही तय नहीं होना अत्यंत चिंताजनक है। शासन द्वारा केवल औपचारिक कार्रवाई कर मामले को दबाने के बजाय दोषियों के विरुद्ध कठोर एवं निष्पक्ष कार्रवाई की जानी चाहिए।
  • बालाघाट केमिस्ट एसोसिएशन के निर्णयानुसार, प्रस्तावित बालाघाट बंद के दौरान सभी दवा दुकानें दोपहर 1:00 बजे तक बंद रहेंगी। इस दौरान एसोसिएशन द्वारा दिवंगत मासूम बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
  • एसोसिएशन सरकार से मांग करता है कि इस घटना की समुचित जांच कर दोषियों की जवाबदेही तत्काल तय की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी हृदयविदारक घटना की पुनरावृत्ति न हो और मासूम बच्चों की जान की कीमत पर किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार न की जाए।
  • बालाघाट बंद को केमिस्ट एसोसिएशन का समर्थन: मासूम बैगा बच्चों की मौत पर जवाबदेही तय करने की मांग
  • बालाघाट: जिले में मासूम बैगा बच्चों की दुखद मृत्यु के मामले में शासन-प्रशासन द्वारा अब तक किसी की जवाबदेही तय न किए जाने के विरोध में आहूत बालाघाट बंद को बालाघाट केमिस्ट एसोसिएशन ने पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि केवल दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देकर इस गंभीर मामले को रफा-दफा नहीं किया जा सकता।
  • एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि छिंदवाड़ा की एक अन्य घटना में शासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल जवाबदेही तय की थी, लेकिन बालाघाट में 29 मासूम बच्चों की मौत के बावजूद महीनों बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों या व्यक्तियों पर कोई सख्त कार्रवाई न होना अत्यंत चिंताजनक और प्रशासनिक संवेदनहीनता को दर्शाता है।
  • दवा दुकानें दोपहर 1:00 बजे तक रहेंगी बंद
  • केमिस्ट एसोसिएशन के लिए गए निर्णय के अनुसार, प्रस्तावित बंद के दौरान बालाघाट शहर की सभी दवा दुकानें दोपहर 1:00 बजे तक पूरी तरह बंद रहेंगी। इस समयावधि में व्यापारी एकत्र होकर दिवंगत मासूम बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
  • एसोसिएशन ने राज्य सरकार से मांग की है कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि वास्तविक दोषियों की जवाबदेही तय हो सके और भविष्य में इस तरह की हृदयविदारक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *