मध्य प्रदेश बालाघाट में सरकारी चावल के महाघोटाले को लेकर सियासत तेज हो गई है। बालाघाट के पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने प्रेस वार्ता कर बड़ा दावा किया है कि सरकारी चावल घोटाले की राशि करीब 3100 करोड़ रुपये की है। पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने 16 जुलाई को आयोजित प्रेस वार्ता में दावा किया कि यह घोटाला 3100 करोड़ रुपये का है। मुंजारे ने आरोप लगाया कि मामले में फरार बताए जा रहे वारासिवनी के संचेती राइस मिल के पिता-पुत्र की गिरफ्तारी नहीं होना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने बालाघाट एसपी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने वारासिवनी विधायक विवेक पटेल और बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे पर भी तंज कसते हुए “खीर खाने” जैसी टिप्पणी की और प्रदेश सरकार को घेरते हुए पूरे प्रकरण में जवाबदेही तय करने की मांग की।
* सरकारी चावल के महाघोटाले को लेकर सियासत तेज *

