लांजी में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्यवाही, तीन ट्रैक्टर जब्त

Spread the love

सुबह 04 बजे खनिज विभाग और होमगार्ड जवानों की टीम ने की छापमार कार्यवाही

 बालाघाट जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त कार्यवाही  रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 5 अप्रैल 2026 को तड़के सुबह करीब 4 बजे खनिज विभाग की टीम ने लांजी तहसील के अंतर्गत ग्राम पौनी स्थित सर्रा नदी में आकस्मिक जांच अभियान चलाया और रेत का अवैध खनन व परिवहन करते पाए जाने पर 03 ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं।
   उप संचालक खनिज सुश्री फरहत जहां ने बताया कि  खनिज निरीक्षक बसंत कुमार पाटिल, सुरेश कुलस्ते एवं शुभम बोपचे के साथ होमगार्ड दिलहास कुरैशी और प्रेम उनके की टीम ने 05 अप्रैल को तड़के लगभग 04 बजे ग्राम पौनी स्थित  सर्रा नदी मौके पर पहुंच कर छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस कार्यवाही के दौरान सर्रा नदी में अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर रहे तीन ट्रैक्टरों को पकड़कर जब्त किया गया है।
  जब्त किए गए वाहनों में ट्रैक्टर क्रमांक MP-50-AA -1604, चालक शिवा पिता संतोष बागड़े, निवासी ग्राम लांजी
   ट्रैक्टर क्रमांक MP-50-ZE-8388, चालक सुरेश पिता सदाराम नेवारे, निवासी ग्राम पौनी और ट्रैक्टर क्रमांक MP-50-ZD -7282, चालक नीलेश पिता बाबूलाल कड़पेती, निवासी ग्राम कोसमडीह शामिल हैं। तीनों ट्रैक्टरों को अवैध रेत उत्खनन करते हुए मौके से जब्त कर थाना परिसर लांजी में सुरक्षित खड़ा कराया गया है।

  उप संचालक सुश्री फरहत जहां ने बताया गया कि उक्त प्रकरण में मध्य प्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *