दिनांक 25 जून 2026 को 208 कोबरा वाहिनी ने अपना 16वां स्थापना दिवस अत्यंत गर्व, हर्षोल्लास और सैन्य परंपराओं के साथ मनाया, जिसकी शुरुआत मुख्य अतिथि कमांडेंट श्री शशि भूषण सिंह बिष्ट द्वारा क्वार्टर गार्ड में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ की सलामी और निरीक्षण के साथ हुई। इस गौरवशाली अवसर पर शहीद स्मारक पर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिसके बाद कमांडेंट महोदय ने सैनिक सम्मेलन में कार्मिकों को संबोधित कर उनका हौसला बढ़ाया। दिन के कार्यक्रम में जवानों के बीच खेल भावना से ओतप्रोत एक रोमांचक वॉलीबॉल मैच खेला गया, वहीं संध्याकाल में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें विशिष्ट अतिथि श्री कपिंग गिल ( कमांडेंट, 7 BN ) और श्री हजारी लाल ( कमांडेंट, 123 BN ) भी शामिल हुए। परिसर के बच्चों और जवानों द्वारा दी गई रंगारंग व देशभक्तिपूर्ण प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया और अंततः इस सफल समारोह का समापन सौहार्दपूर्ण माहौल में एक पारंपरिक सामूहिक भोज ( खाना ) के साथ संपन्न हुआ।
* 208 कोबरा वाहिनी ने गर्व और सैन्य सम्मान के साथ मनाया 16 वां स्थापना दिवस *

