150 ट्रॉली रेत जब्त कर नदी में वापस डाली गई

Spread the love

खनिज विभाग की अवैध रेत भंडारण पर की गई कार्रवाई

150 ट्रॉली रेत जब्त कर नदी में वापस डाली गई

कलेक्‍टर श्री मृणाल मीना के निर्देशन में बालाघाट जिले में अवैध खनन के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में सोमवार, 30 मार्च को ग्राम भटेरा में अवैध रूप से भंडारित रेत के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की गई। जिसमें खनिज विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमार कार्रवाई करते हुए करीब 150 ट्रॉली अवैध रेत को जब्त किया। कार्रवाई के दौरान नियमानुसार उक्त रेत को पुनः नदी में डलवाया गया तथा रेत को नष्ट (मटिया मेट) करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई।

उप संचालक खनिज सुश्री फरहत जहां ने बताया कि जिले में अवैध खनन और भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस सख्त कार्रवाई के बाद अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आगे भी ऐसे मामलों में बिना किसी ढिलाई के कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *