* सरदार पटेल कॉलेज ऑफ यूनिवर्सिटी की छात्रा ने लाइब्रेरी में खाया जहर, गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती,*

Spread the love

विधायक अनुभा मुंजारे ने जाना छात्रा का हालचाल

बालाघाट वारासिवनी रोड पर ग्राम डोंगरिया में संचालित सरदार पटेल कॉलेज ऑफ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली आयुर्वेदिक छात्रा ने लाइब्रेरी में जहर खा लिया । वहाँ उपस्थित अन्य छात्रों और टीचर ने उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए निजी वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया ।

जानकारी मिलने पर विधायक अनुभा मुंजारे ने अस्पताल पहुंचकर छात्रा का हालचाल जाना । मीडिया से चर्चा करते हुए श्रीमती मुंजारे ने बताया कि सरदार पटेल कॉलेज ऑफ यूनिवर्सिटी हमेशा से विवादों में रहती है । आए दिन कोई ना कोई शिकायत आते रहती है । यहाँ छात्रों का आर्थिक और शारीरिक शोषण किया जाता है । जिसको लेकर मैने विधानसभा में सवाल भी उठाया था । आज यहीं हॉस्टल में रहने वाली आयुर्वेद विषय की छात्रा ने लाइब्रेरी में जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की जिसका पुख्ता कारण सामने नहीं आया है । किंतु सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यूनिवर्सिटी प्रबंधन द्वारा छात्रा पर फीस जमा कराने दबाव बनाया जा रहा है। हमारी एसपी से मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर कार्यवाही की जाए ।

बाइट – अनुभा मुंजारे (विधायक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *