अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

Spread the love

अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

बटरमारा में बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, पुलिस थाना हट्टा में रखा गया

कलेक्‍टर श्री मृणाल मीना के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 13 मार्च 2026 को खनिज अमले द्वारा तहसील किरनापुर के ग्राम बटरमारा में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की जांच की गई।

उप संचालक खनिज सुश्री फरहत जहां ने बताया कि जांच के दौरान एक महिन्द्रा कंपनी का बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध रूप से रेत का उत्खनन करते हुए पाया गया। कार्रवाई करते हुए वाहन को मौके पर ही जब्त कर पुलिस थाना हट्टा की अभिरक्षा में रखा गया है। उन्होंने बताया कि उल्लंघनकर्ताओं द्वारा किया गया यह कृत्य म.प्र. खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के नियम 3 का उल्लंघन है। इस संबंध में प्रकरण पंजीबद्ध कर खनिज नियमों के अंतर्गत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *