सक्रिय पुलिसिंग, तकनीकी विश्लेषण एवं त्वरित सर्चिंग से पाटी पुलिस को मिली बड़ी सफलता
पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में जिले में नाबालिग बालक/बालिकाओं एवं गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु ऑपरेशन मुस्कान विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं डीएसपी (म.सु.) बड़वानी श्री महेश सुनैया के मार्गदर्शन में थाना पाटी पुलिस ने तत्परता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घर से लापता 04 नाबालिग बालिकाओं एवं 01 बालिग युवती को मात्र 06 घंटे के भीतर सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया।
घटना का विवरण –
थाना पाटी क्षेत्र निवासी फरियादी द्वारा चौकी बोकराटा पर उपस्थित होकर सूचना दी गई कि उसकी दो नाबालिग लड़कियां, उसके भाई की अन्य दो नाबालिग लड़कियां एवं उसके बाबा की एक बालिग लड़की घर के सामने सड़क पार नाले पर नहाने जाने की बात कहकर दोपहर लगभग 01 बजे घर से निकली थीं, जो वापस नहीं लौटीं।
परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारी में काफी तलाश करने के बावजूद उनका कोई पता नहीं चलने पर फरियादी की सूचना पर देहाती नालसी लेखबद्ध कर थाना पाटी पर नाबालिग बालिकाओं के संबंध में अप.क्र. 161/2026 धारा 137(2) बीएनएस एवं बालिग युवती के संबंध में गुमशुदगी क्रमांक 27/2026 दर्ज कर तत्काल तलाश प्रारंभ की गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई –
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी पाटी उनि रामदास यादव द्वारा तत्काल विशेष टीम गठित कर खोजबीन प्रारंभ की गई। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए तकनीकी एवं पारंपरिक पुलिसिंग का समन्वय करते हुए लगातार प्रयास किए।
🔷 साइबर सेल की सहायता से मोबाइल लोकेशन एवं सीसीटीवी फुटेज का तकनीकी विश्लेषण किया गया।
🔷 स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संभावित स्थानों की जानकारी जुटाई गई।
🔷 संभावित ठिकानों एवं परिवहन केंद्रों पर घेराबंदी कर लगातार दबिश दी गई।
🔷 पुलिस टीम द्वारा जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्रों में भी सर्चिंग अभियान चलाया गया।
लगातार प्रयासों एवं कड़ी मेहनत के परिणामस्वरूप पुलिस टीम ने चारों नाबालिग बालिकाओं एवं एक बालिग युवती को ग्राम कालाखेत भालापानी फल्या की पहाड़ियों से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया।
परिजनों के सुपुर्द –
दस्तयाबी के उपरांत सभी बालिकाओं एवं युवती की आवश्यक काउंसलिंग कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की गई। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई एवं बयान दर्ज करने के बाद उन्हें सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। अपने बच्चों को सुरक्षित पाकर परिजनों ने भावुक होकर पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
“महिला एवं बाल सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मात्र 06 घंटे के भीतर सभी बालिकाओं को सुरक्षित दस्तयाब किया।”
पुलिस की इस संपूर्ण कार्रवाई में डीएसपी (म.सु.)/एसडीओपी बड़वानी श्री महेश सुनैया, उनि रामदास यादव थाना प्रभारी पाटी, सउनि आशीष शर्मा चौकी प्रभारी बोकराटा, सउनि चंपालाल मोरे, सउनि दिलीप मुवेल, प्रआर. रितेश, प्रआर. नरेश, प्रआर. मौसम, प्रआर. घनश्याम, प्रआर. विजय, प्रआर. कमल, मप्रआर. अर्चना, आर. शुभम मालवीया, आर. सुनील, आर. गजराज, आर. अनिल, आर. राजकुमार, आर. गोपाल, आर. ज्ञानेश्वर, मआर. रंजना, डायल-112 पायलट योगेश, उनि रितेश खत्री, प्रआर. योगेश पाटील एवं साइबर सेल बड़वानी के आर. मडिया की सराहनीय भूमिका रही।

