पुलिस को की गई झूठी शिकायत के मकड़जाल में फंसे पूर्व सांसद विश्वेश्वर भगत * उनमें एक ऐसे व्यक्ति का नाम भी शामिल है जिसकी करीब डेढ़ साल पहले मौत हो चुकी है। *

Spread the love

एंकर – बालाघाट के पूर्व सांसद विश्वेश्वर भगत एक जमीन विवाद के मामले में पुलिस थाना खैरलांजी में की गई झूठी शिकायत के मकड़जाल में फंस गए हैं और अब उक्त शिकायत पर सफाई देते नजर आ रहे हैं ।

वॉयसोवर – दरअसल एक जमीन विवाद में कांग्रेस के पूर्व सांसद विश्वेश्वर भगत ने खैरलांजी थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि कुछ लोगों ने उनसे गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी है ।उनमें एक ऐसे व्यक्ति का नाम भी शामिल है जिसकी करीब डेढ़ साल पहले मौत हो चुकी है। सच्चाई सामने आने के बाद पूर्व सांसद इस बात से मुकरते नजर आए और उन्होंने किसी मृत व्यक्ति के नाम शिकायत करने की बात से साफ इंकार कर दिया । जानकारी के अनुसार बालाघाट जिले के खैरलांजी थाना क्षेत्र में जमीन के सीमांकन को लेकर चल रहे विवाद के बीच पूर्व सांसद विश्वेश्वर भगत ने पुलिस को एक लिखित शिकायत सौंपी थी। शिकायत में चार लोगों पर सीमांकन कार्य में बाधा डालने, गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। लेकिन शिकायत की कॉपी सामने आने के बाद सच्चाई सामने आई कि उनके द्वारा की गई शिकायत में सेवकराम लोधी का नाम भी दर्ज पाया गया। जबकि सेवकराम लोधी का निधन 24 जनवरी 2024 को हो चुका है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जो व्यक्ति इस दुनिया में नहीं है, उस पर धमकी देने और विवाद करने का आरोप कैसे लगाया जा सकता है ? फिलहाल जमीन विवाद से शुरू हुआ यह मामला अब पूर्व सांसद के गले की हड्डी बन गया है ।

बाइट – अतुल लिल्हारे (पीड़ित)

बाइट – विश्वेश्वर भगत (पूर्व सांसद)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *