* राहुल गांधी के असफल दौरे की खीज उतारने जीतू पटवारी जिला प्रशासन पर लगा रहे झूठे आरोप *

Spread the love
  • विगत एक अक्टूबर को लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी बालाघाट जिले के आदिवासी बाहुल्य ग्राम जंगला पहुंचे थे । जहां उन्होंने विभिन्न कारणों से मृत बच्चों के परिजनों से मुलाकात की थी और मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश सरकार पर गम्भीर आरोप लगाए थे ।
  • राहुल गांधी एक वीवीआईपी व्यक्ति हैं । ऐसे में उनकी सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की कुछ जिम्मेदारी जिला और पुलिस प्रशासन की भी थी जिसका निर्वहन पूरी सतर्कता और गम्भीरता के साथ किया गया था । इसके बावजूद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बालाघाट कलेक्टर और एसपी के ग्राम जंगला में उपस्थित ना रहने के आरोप लगाते हुए महामहिम राष्ट्रपति को पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग की है । जिसके जवाब में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता निशांत बिसेन ने एक वीडियो जारी कर जीतू पटवारी को आड़े हाथों लेते हुए पूरी हकीकत बयान की है । उन्होंने राहुल गांधी के असफल दौरे का ठीकरा बालाघाट जिला और पुलिस प्रशासन पर फोड़ने का आरोप लगाया है ।
  • बाइट – निशांत बिसेन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *