- सेवा संकल्प अभियान के तहत थाना यातायात पुलिस द्वारा संदीपनी विद्यालय में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- विद्यार्थियों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, जिम्मेदार सड़क उपयोगकर्ता बनने की दी समझाइश
- पुलिस अधीक्षक बालाघाट द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष प्रयास किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत थाना यातायात पुलिस द्वारा आज दिनांक 18.09.2026 को सांदीपनी विद्यालय बालाघाट में विद्यार्थियों के लिए विशेष यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के दौरान लगभग 700-800 विद्यार्थियों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
- कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने, सड़क पर सुरक्षित आवागमन तथा जिम्मेदार सड़क उपयोगकर्ता बनने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
- विद्यार्थियों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया गया कि-
- बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाएं। निर्धारित आयु पूर्ण होने के बाद ही वैध ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर वाहन चलाएं।
- दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
- यातायात संकेतों एवं नियमों का पालन करें तथा सड़क पार करते समय जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करें।
- वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें तथा सड़क पर हमेशा सतर्क एवं सावधान रहें।
- यातायात नियमों का पालन स्वयं करें और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।
यातायात पुलिस द्वारा संदीपनी विद्यालय में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

