* मंदिरों में हुई चोरी का खुलासा, 24 घंटे के अंदर थाना भरवेली पुलिस की कार्रवाई,*

Spread the love
  • बालाघाट जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम, चोरी की घटनाओं के त्वरित निराकरण एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बालाघाट द्वारा विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में थाना भरवेली पुलिस ने मंदिरों में हुई चोरी की दो घटनाओं का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीबन 06 हजार रुपये नगद, चांदी की चैन, चांदी का सिक्का एवं चांदी का मुकुट सहित कुल करीबन 40 हजार रुपये का मशरुका तथा घटना में प्रयुक्त रेंजर साइकिल कीमती करीबन 15 हजार रुपये जप्त की गई है।
  • घटना का संक्षिप्त विवरण
  • प्रकरण-01 -फरियादी ज्ञानी लिल्हारे उम्र 49 वर्ष निवासी भरवेली बस्ती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पुरानी बस्ती भरवेली स्थित पुराने हनुमान मंदिर में दिनांक 25.08.2026 को मंदिर में शाम को भजन-कीर्तन, आरती एवं पूजा-पाठ करने के पश्चात मोहल्ले के लोगों द्वारा रात्रि करीब 08.30 बजे मंदिर में ताला लगाकर अपने-अपने घर चले गए थे। दिनांक 26.08.2026 की सुबह करीब 07.00 बजे फरियादी पूजा करने मंदिर पहुंचा तो मंदिर का सामान बिखरा पड़ा था एवं गर्भगृह का दरवाजा टूटा हुआ था। हनुमान जी की प्रतिमा के सिर पर लगा पुराना चांदी का मुकुट गायब था तथा मंदिर में रखी तीन दानपेटियों के ताले टूटे हुए थे। अज्ञात आरोपी द्वारा मंदिर की तीनों दानपेटियों में रखी करीब 10,000/- रुपये की दान-दक्षिणा एवं हनुमान जी की प्रतिमा पर लगा करीब 20,000/- रुपये कीमती चांदी का मुकुट, कुल करीब 30,000/- रुपये का मशरुका चोरी कर लिया गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना भरेवली में अपराध क्रमांक 249/2026 धारा 305(d), 331 (4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबंद्ध कर विवेचना में लिया गया।
  • प्रकरण क्रमांक-02-फरियादी विवेक पाण्डे उम्र 40 वर्ष निवासी भवानी नगर, बैहर चौकी बालाघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 25.08.2026 को साई मंदिर बघोली में पूजा-अर्चना करने के पश्चात रात्रि करीब 09.00 बजे मंदिर में ताला लगाकर अपने घर चले गए थे । दिनांक 26.08.2026 की सुबह करीब 07.00 बजे ग्राम बघोली निवासी पप्पू बाहेश्वर द्वारा मोबाइल पर सूचना दी गई कि मंदिर की खिड़की में लगी ग्रील टूटी हुई है एवं दानपेटी का ताला भी टूटा हुआ है। सूचना पर मंदिर पहुंचकर देखा गया तो मंदिर की खिड़की में लगी ग्रील टूटी हुई थी तथा दानपेटी का ताला टूटा हुआ था। अज्ञात आरोपी द्वारा रात्रि में मंदिर में प्रवेश कर दानपेटी में रखे करीब 1,500/- रुपये नगद, एक छोटी चांदी की चैन एवं एक चांदी का सिक्का, कुल जुमला कीमती करीब 6,500/- रुपये चोरी कर लिए गए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना भरेवली में अपराध क्रमांक 250/2026 धारा-305(d), 331 (4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबंद्ध कर विवेचना में लिया गया।
  • घटना का खुलासा- मंदिरों से हुई चोरी की घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक बालाघाट श्री मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भरवेली निरीक्षक भूपेन्द्र पन्द्रो के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई तथा घटनास्थल एवं आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीव्ही फुटेज का सूक्ष्मता से अवलोकन करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। प्राप्त सूचना के आधार पर राहुल सहारे को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।
  • पूछताछ में आरोपी द्वारा मंदिरों में चोरी की दोनों घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया करीबन 06 हजार रुपये नगद, चांदी की चैन, चांदी का सिक्का एवं चांदी का मुकुट सहित कुल करीबन 40 हजार रुपये का मशरुका तथा घटना में प्रयुक्त रेंजर साइकिल कीमती करीबन 15 हजार रुपये जप्त की गई। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
  • आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड- गिरफ्तार आरोपी राहुल सहारे, निवासी वार्ड क्रमांक-10, रजा नगर, बालाघाट के विरुद्ध थाना कोतवाली बालाघाट में पूर्व से चोरी, मारपीट सहित करीबन 10 अपराध पंजीबद्ध हैं। आरोपी का पूर्व से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने का रिकॉर्ड रहा है तथा उसके विरुद्ध समय-समय पर विभिन्न प्रकरणों में पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की गई है।
  • पंजीबद्ध अपराध-
  • अपराध क्रमांक-:– 249/2026, धारा 305(d), 331(4) बीएनएस।
  • अपराध क्रमांक-:- अपराध क्रमांक-250/2026, धारा 305(d), 331(4) बीएनएस ।
    जप्त मशरूका-
  1. नगदी राशि – करीब ₹6,000/-
  2. चांदी की चैन – 01 नग
  3. चांदी का सिक्का – 01 नग
  4. चांदी का मुकुट – 01 नग
  5. घटना में प्रयुक्त रेंजर साइकिल 01 नग, कीमती करीब ₹ 15,000/-
  6. कुल जप्त मशरूका – करीब ₹ 55,000/-
  • गिरफ्तार आरोपी का नाम-पता–राहुल सहारे, निवासी वार्ड क्रमांक-10, रजा नगर, बालाघाट

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *