* अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 4500 किलो लाहन जब्त *

Spread the love
  • कलेक्टर श्री कुमार सत्यम के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री अजीत एक्का के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को आबकारी वृत्त कटंगी की टीम ने ग्राम गोरेघाट में डेम किनारे एवं जंगल क्षेत्र में दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध रूप से तैयार किए जा रहे लाहन को जब्त कर नष्ट किया।
  • आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई के दौरान करीब 200 बोरों में भरा लगभग 4500 किलोग्राम लाहन बरामद किया। मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क/च) के तहत एक प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। कार्रवाई के दौरान लाहन के नमूने लिए गए तथा शेष लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। जब्त लाहन की अनुमानित बाजार कीमत करीब 4 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।
  • इस कार्रवाई में आबकारी वृत्त प्रभारी ज्योति सोनी, उपनिरीक्षक संदीप श्रीवास, कौशतुभ नेताम एवं हिमांशी रहांगडाले, मुख्य आरक्षक द्वार सिंह उईके, टीका राम शरणागत एवं नरसिंह टेकाम तथा आरक्षक भानु प्रताप मर्सकोले, विशाल धुर्वे एवं भूपेंद्र उपस्थित रहे। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *