* NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही वाहन चेकिंग के दौरान 02 आरोपियों के कब्जे से 11.380 किलोग्राम गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त, कुल कीमती करीबन ₹6.79 लाख *

Spread the love
  • बालाघाट थाना लालबर्रा पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाहियां की जा रही है। पुलिस अधीक्षक बालाघाट द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में थाना लालबर्रा पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए 11.380 किलोग्राम अवैध गांजा जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
  • दिनांक 22.08.2026 को थाना लालबर्रा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि बालाघाट की ओर से मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर लालबर्रा की ओर आने वाले हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम द्वारा ग्राम कनकी एवं बेहरई के मध्य बालाघाट-लालबर्रा रोड पर नाकाबंदी कर वाहन चेकिंग प्रारंभ की गई।
  • कुछ समय पश्चात बालाघाट की ओर से लालबर्रा की तरफ एक यामाहा R-15 मोटरसाइकिल क्रमांक TS-10-EG-5176 पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा उन्हें रोकने का इशारा किया गया, जिस पर दोनों व्यक्तियों द्वारा भागने का प्रयास किया गया, किंतु पुलिस टीम द्वारा तत्परता से घेराबंदी कर दोनों को रोका गया।
  • मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा अपने दोनों पैरों के मध्य नीले रंग का पिट्टू बैग रखा हुआ था। बैग के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों व्यक्तियों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं देने पर बैग की तलाशी ली गई, जिसमें खाकी-भूरे रंग के प्लास्टिक टेप से पैक किए गए कुल 07 बंडल मिले। बंडलों को खोलकर देखने पर उनमें हरे-भूरे रंग की पत्तेदार एवं बीजयुक्त वनस्पति मिली, जिसमें गांजा जैसी तीव्र गंध आ रही थी। आरोपियों से पूछने पर गांजा होना बताया गया।
  • पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11.380 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, अनुमानित कीमत ₹5,69,000/-, घटना में प्रयुक्त यामाहा R-15 मोटरसाइकिल क्रमांक TS-10-EG-5176, अनुमानित कीमत ₹1,00,000/-, तथा आरोपी हितेश के कब्जे से Vivo कंपनी का मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत ₹10,000/-, कुल मशरूका ₹6,79,000/- का विधिवत जप्त किया गया।
    पंजीबद्ध अपराध
  • अपराध क्रमांक:- 403/2026, धाराः धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट
  • जप्त माल :- अवैध मादक पदार्थ गांजा 11.380 किलोग्राम, अनुमानित कीमत ₹5,69,000/- यामाहा R-15 मोटरसाइकिल क्रमांक TS-10-EG-5176 अनुमानित कीमत ₹1,00,000/- Vivo V-30e मोबाइल फोन अनुमानित कीमत ₹10,000/- कुल जप्त मशरूका कीमती लगभग ₹6,79,000/-
  • गिरफ्तार आरोपियों का नाम/पता-
  1. हितेश नागेश्वर, उम्र 35 वर्ष, निवासी औवल्याकन्हार, थाना लालबर्रा
  2. चेतन बांगरे, जाति लखेरा, उम्र 19 वर्ष, निवासी मानपुर, थाना लालबर्रा
  • सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी लालबर्रा निरीक्षक राजमल दायमा, सउनि. प्रभूदयाल कानतोड़े, सउनि. अनिल मडामें, प्रआर. 299 विसराम धुर्वे, आरक्षक 57 हर्ष कनोजिया, आरक्षक 1217 लवकुश शर्मा, आरक्षक 191 दिलीप राहंगडाले एवं चालक आरक्षक 218 विजय हरदिया की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *