“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″ विशेष अभियान के अंतर्गत वीं रेसलर एवं अभिनेता सौरभ गुर्जर (उर्फ सांगा) ने बालाघाट पहुँचकर युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश”

Spread the love
  • अंबेडकर चौक से शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए हरिमंगलम लॉन तक निकाली गई भव्य नशामुक्ति जन-जागरूकता रैली । –
  • हरिमंगलम लॉन में आयोजित मंचीय कार्यक्रम में युवाओं को खेल, फिटनेस एवं नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया तथा कराटे, UAC , वेटलिफ्टिंग एवं बॉडीबिल्डिंग के आकर्षक प्रदर्शन आयोजित किए गए।

पुलिस मुख्यालय, भोपाल (मध्यप्रदेश) द्वारा जारी निर्देशों के पालन में “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” विषय पर दिनांक 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक संचालित विशेष जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 23 जुलाई 2026 को बालाघाट में एक भव्य जन-जागरूकता रैली एवं मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वीं रेसलर एवं अभिनेता सौरभ गुर्जर (उर्फ सांगा) ने विशेष अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया तथा स्वस्थ, अनुशासित एवं नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया। “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″ अभियान के तहत कार्यक्रम का शुभारंभ अंबेडकर चौक से हुआ, जहाँ से एक विशाल जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करते हुए हरिमंगलम लॉन पहुँची, जहाँ मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। रैली में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएँ, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न खेल संस्थाओं के खिलाड़ी हाथों में नशामुक्ति संबंधी तख्तियाँ एवं बैनर लेकर शामिल हुए। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने नशामुक्ति संबंधी नारों एवं संदेशों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया।हरिमंगलम लॉन में आयोजित मंचीय कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक बालाघाट श्री आदित्य मिश्रा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालाघाट श्री निहित उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैहर श्री नितेश भार्गव, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिष्ठा राठौर तथा विशेष अतिथि के रूप में वीं रेसलर एवं अभिनेता सौरभ गुर्जर (उर्फ सांगा) उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं वीं रेसलर एवं अभिनेता सौरभ गुर्जर (उर्फ सांगा) ने युवाओं/छात्रों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाते हुये नशे से दूर रहकर खेल, शिक्षा, अनुशासन एवं सकारात्मक गतिविधियों को अपनाने का संदेश दिया तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता की अपील की। अपने प्रेरणादायक संबोधन में वीं रेसलर एवं अभिनेता सौरभ गुर्जर (उर्फ सांगा) ने कहा कि खेल, अनुशासन और कठिन परिश्रम ही सफलता का वास्तविक मार्ग हैं। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि यदि जीवन में सफलता प्राप्त करनी है और परिवार व देश का नाम रोशन करना है, तो नशे से दूर रहकर खेल एवं फिटनेस को अपनाना होगा। उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा कि बालाघाट के संबंध में जो पुरानी भ्रांतियाँ लोगों के मन में थीं, वे अब समाप्त हो चुकी हैं। आज बालाघाट जिला नक्सल मुक्त होकर शांति, विकास और नई संभावनाओं की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। इसके लिए उन्होंने पुलिस, सुरक्षा बलों, प्रशासन एवं जिलेवासियों के संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अब बालाघाट की पहचान नक्सलवाद नहीं, बल्कि खेल, शिक्षा, पर्यटन, विकास और प्रतिभाशाली युवाओं से होनी चाहिए। बालाघाट पुलिस द्वारा जिले के सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान से जुड़कर अपने परिवार, समाज एवं आने वाली पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराई से बचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ तथा नशामुक्त, स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।

  • महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर
  • मानस हेल्पलाइन: 1933
  • नशा मुक्ति हेल्पलाइन : 14446
  • एम.पी. पुलिस नारकोटिक्स नियंत्रण इकाई: 7049100785

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *