*अंतर्राज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार* बालाघाट पुलिस की बड़ी सफलता

Spread the love

12.57 लाख रुपये की सनसनीखेज चोरी का पर्दाफाश, अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार

बालाघाट थाना कोतवाली पुलिस ने वर्ष 2025 में प्रभुत्तम नगर स्थित एक सूने मकान में हुई लगभग 12.57 लाख रुपये की चोरी का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में फरियादी आकाश बिसेन निवासी प्रभुत्तम नगर, बालाघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 18 से 20 सितम्बर 2025 के बीच अज्ञात आरोपियों ने उनके सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण एवं 57 हजार रुपये नकद सहित कुल लगभग 12.57 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली थी। इस संबंध में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 563/2025 धारा 331(4), 305 (ए), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं सतत प्रयासों के आधार पर अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्यों तक पहुंच बनाई। गिरफ्तार आरोपियों वेंकटेशन निवासी तिरूवरूर (तमिलनाडु) हाल मुकाम हैदराबाद तथा प्रभु सानिपति निवासी चंद्रपुर (महाराष्ट्र) ने पूछताछ में अपने अन्य साथी के साथ मिलकर बालाघाट में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पूर्व योजना के तहत सूने मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी चोरी की थी। चोरी के बाद आभूषणों को हैदराबाद में विभिन्न स्थानों पर बेचकर प्राप्त राशि से वाहन खरीदे तथा शेष राशि आपस में बांट ली। आरोपियों के मेमोरेण्डम के आधार पर चोरी की संपत्ति से खरीदे गए वाहन एवं अन्य संपत्ति की बरामदगी की कार्रवाई की गई। प्रकरण में पुलिस द्वारा अन्य आरोपियों की भूमिका एवं शेष संपत्ति की बरामदगी के संबंध में वैधानिक कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तार आरोपीः

  1. वेंकटेशन पिता रंगनाथन, निवासी तिरूवरूर, जिला तिरूवरूर, तमिलनाडु (हाल मुकाम हैदराबाद, तेलंगाना)
  2. प्रभु सानिपति पिता सुब्रमण्यम सानिपति, निवासी रैयतवारी कॉलरी, चंद्रपुर, महाराष्ट्र

अन्य आरोपीः राकेश सानिपति (फरार/विवेचना में)

संक्षिप्त सार :- थाना कोतवाली में दर्ज 12.57 लाख रुपये की चोरी का खुलासा।

अंतर्राज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार। आरोपियों ने सितंबर 2025 में सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर एवं नकदी चोरी की थी। चोरी के आभूषण हैदराबाद में बेचकर प्राप्त राशि से वाहन खरीदे एवं रकम आपस में बांटी। पुलिस ने मेमोरेण्डम के आधार पर महत्वपूर्ण साक्ष्य एवं संपत्ति बरामद करने की कार्रवाई की। प्रकरण में अन्य आरोपियों एवं शेष संपत्ति की बरामदगी हेतु विवेचना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *