नागरिकों से अपने एंड्रॉयड मोबाइल या इंटरनेट वेबपोर्टल पर सेल्फ इन्म्यूरेशन(स्व-गणना) करने की अपील
भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत स्व-गणना (Self Enumeration) प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 30 अप्रैल तक चलेगी।
इस अवधि में अधिक से अधिक लोगों से स्व-गणना करने की अपील की गई है।
आम जन से इस अवधि के दौरान अपने एंड्रॉयड मोबाइल या स्मार्टफोन से या वेबसाईट पर स्वयं जाकर अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं और अपने परिवार के सदस्यों का विवरण दर्ज कर सकते हैं। स्व-गणना के लिए भारत सरकार द्वारा विशेष ऑनलाइन पोर्टल उपलब्ध कराया गया है, जिसका लिंक है: https://se.census.gov.in है। इस ऐतिहासिक चरण में 16 से 30 अप्रैल के बीच नागरिक ‘स्व-गणना’ प्रक्रिया के माध्यम से अपने परिवार और घर की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं।
स्व-गणना के तहत नागरिकों को ऑनलाइन फार्म भरकर एक विशिष्ट आईडी जनरेट करना होता है, जिसे बाद में आने वाले जनगणना कर्मचारी को दिखाना होगा। जिससे डेटा सत्यापन आसान हो जाएगा। यह पोर्टल 16 अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध है, ताकि लोग अपनी मातृभाषा में जानकारी साझा कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में मुख्य रूप से दो श्रेणियों में डेटा एकत्र किया जाएगा। मकान सूचीकरण के तहत घर के स्वामित्व, निर्माण सामग्री और उपलब्ध सुविधाओं का विवरण होगा तथा जनसंख्या विवरण के तहत परिवार के सदस्यों के नाम, उनकी आयु, शिक्षा और व्यवसाय की जानकारी शामिल होगी।
नागरिकों से अपील की गई है कि स्व-गणना के दौरान सही उत्तर देना धारा 8 के तहत अनिवार्य है। स्वगणना में सभी प्रश्नों का सही उत्तर दें। अंतिम सबमिशन से पहले, स्वगणना के माध्यम से दर्ज आंकड़ों की पर्यवेक्षकों द्वारा फील्ड विजिट के दौरान जांच की जाएगी।
सेल्फ इन्म्यूरेशन (स्व-गणना) की प्रक्रिया बहुत आसान है और लगभग 05 मिनट में पूरी हो जाती है। प्रकिया पूरी होने पर एक आईडी जनरेट हो जाती है। इस आईडी को अपने पास सुरक्षित रखना है। 01 मई से जनगणना के दूसरे चरण में जब प्रगणक घर घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे तो उन्हें यह आईडी बताना है। प्रगणक द्वारा इस आईडी में भरी गई जानकारी का सत्यापन किया जाएगा। जिससे प्रगणक का काम आसान हो जाएगा। अतः जिले के नागरिकों से अपील की गई है कि 30 अप्रैल तक सेल्फ इन्म्यूरेशन स्व-गणना अवश्य कर लें और अपनी आईडी प्राप्त कर लें।

