बालाघाट -रामपायली पुलिस की बड़ी सफलता, अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का खुलासा, 21 किलो गांजा सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

एंकर – बालाघाट जिले की रामपायली पुलिस ने लिंगमारा दिनी रोड पर बाइक पर मादक पदार्थ गांजा लेकर जा रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है । उनके पास से 21 किलो गांजा और बाइक जप्त की है ।

वॉयसोवर – इनमें दो आरोपी उड़ीसा के और एक आरोपी बालाघाट निवासी है । जिनके तार सक्रिय एवं संगठित गाजा तस्कर गिरोह से जुडे है, और उड़ीसा से गांजा लाकर मध्यप्रदेश एवं गुजरात सहित अन्य राज्यों में सप्लाई करना स्वीकार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से घटना एवं अन्य गांजा तस्करों के नेटवर्क के संबंध में सघन एवं विस्तृत पूछताछ की जा रही है, जिसमें मादक पदार्थ के स्रोत एवं गतव्य के संबंध में जानकारी एकत्र की जा रही है।
प्रकरण में अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों एवं संबंधित तथ्यों के संबंध में जानकारी सकलित कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
आरोपियों के विरुद्ध थाना रामपायली में NDPS Act के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर 13 अप्रैल तक की रिमांड ली गई है ।

बाइट – अभिषेक चौधरी (एसडीओपी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *