चिल्लौद में गैस गोदाम से 232 सिलेंडर जब्त

Spread the love

खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने की छापामार कार्रवाई

चिल्लौद में गैस गोदाम से 232 सिलेंडर जब्त

खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने 14 मार्च 2026 को चिल्लौद स्थित अली गो-गैस एजेंसी के गो-गैस गोदाम पर छापामार कार्रवाई की। यह कार्रवाई जिला आपूर्ति अधिकारी रविकांत ठाकुर के नेतृत्व में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुनील किरार एवं आकाश श्रीवास्तव की उपस्थिति में की गई।

जांच के दौरान गोदाम की स्थिति अत्यंत खराब पाई गई। गोदाम की छत क्षतिग्रस्त थी तथा गैस सिलेंडरों के भंडारण के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था भी मौजूद नहीं थी। निरीक्षण में पाया गया कि गोदाम में अग्निशामक यंत्र की वैधता समाप्त हो चुकी थी और रेत की बाल्टियां सहित अन्य जरूरी सुरक्षा इंतजाम भी उपलब्ध नहीं थे। इसके अलावा मौके पर विस्फोटक लाइसेंस, एनओसी, स्टॉक बोर्ड तथा गैस सिलेंडरों से संबंधित संधारित अभिलेख भी उपलब्ध नहीं पाए गए, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

जांच के दौरान गोदाम में रखे 202 खाली गैस सिलेंडर और 30 भरे गैस सिलेंडर जब्त किए गए। सभी सिलेंडरों का पंचनामा तैयार कर उन्हें आगामी आदेश तक ॐ श्री माँ इंडेन, वारासिवनी की सुपुर्दगी में दे दिया गया। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *