जिला एवं जनपद पंचायत के कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया

Spread the love

बालाघाट जिले के दसों जनपद पंचायत के सीईओ से लेकर रोजगार सहायक तक जिला पंचायत सीईओ अभिषेक सराफ की कार्यप्रणाली से नाराज होकर उन्हें अन्यत्र स्थानांतरित करने की मुख्य मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन कर रहे थे ।

वॉयसोवर – जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्य और ग्रामीणों के कई काम अटक गए थे । जिसे गम्भीरता से लेते हुए कलेक्ट मृणाल मीना ने दोनों पक्षों को बुलाकर बिन्दुवार चर्चा की । जिसके उपरांत पंचायत एवं ग्रामीण विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त करने और कार्य पर उपस्थित होने का निर्णय लिया है। कलेक्टर मृणाल मीना ने धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ जिला पंचायत सीईओ अभिषेक सराफ की उपस्थिति में विस्तार से चर्चा की और उनकी मांगो और समस्याओं को सुना। चर्चा के उपरांत कर्मचारियों की मांगों एवं समस्याओं का समाधान हो जाने पर उन्होंने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर कार्य पर उपस्थित होने का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *