सहकारी समितियों में गबन/धोखाधड़ी की राशियों के संबंध में

Spread the love

डीएलआईएमसी बैठक में बैंक की वित्तीय स्थिति

गबन प्रकरणों व ई-पैक्स क्रियान्वयन पर अहम निर्णय

कलेक्‍टर एवं बैंक प्रशासन श्री मृणाल मीना की अध्‍यक्षता में 26 फरवरी को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की जिला स्तरीय मॉनिटरिंग एवं समन्वय समिति (डीएलआईएमसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बैंक की वित्तीय स्थिति एवं अन्य प्रशासनिक विषयों पर गहन चर्चा कर आवश्यक निर्णय पारित किए गए। इस दौरान जिले के अंतर्गत विभिन्न सहकारी समितियों में गबन/धोखाधड़ी की राशियों के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। सभी लंबित प्रकरणों में राशि की वसूली सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

बैठक में ई-पैक्स (E-PACS) के अंतर्गत नवीन गठित समितियों को ईआरपी आईडी उपलब्ध कराने, समितियों में समस्त कार्य रियल टाइम में संचालित करने तथा निर्धारित समयावधि में 93 पैक्स को ई-पैक्स घोषित किए जाने पर प्रोत्साहन राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में नाबार्ड द्वारा संस्था प्रबंधक एवं डाटा ऑपरेटर को ढाई-ढाई हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान किए जाने की स्वीकृति दी गई, जिसे प्रशासक एवं कलेक्टर मृणाल मीना द्वारा अनुमोदित किया गया।

बैठक में प्रशासनिक पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन एवं सहकारी समितियों के सुदृढ़ीकरण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बालाघाट के सीईओ अभिनव सिंह बघेल, उपायुक्त सहकारिता राजेश उईके तथा प्रबंधक (लेखा) पी. जोशी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *