14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आंतकवादियो द्वारा किये गये एक कायराना आत्मघाती हमले में के0री0पु0बल के 40 बहादुर जवान शहीद हो गए थे । उन शहीदों की याद में आज दिनांक 14 फरवरी 2026 को 208 कोबरा परिसर में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें श्री कपिंग गिल,कमांडेंट 07 वी वाहिनी के0री0पु0बल एव श्री प्रमोद चौधरी, द्वितीय कमान अधिकारी 208 कोबरा द्वारा 208 कोबरा परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं 2 मिनट का मौन रखा गया ।
इस पूरे कार्यक्रम के दोरान श्री भारद्वाज राजेश हरिप्रसाद, द्वितीय कमान अधिकारी 07वी वाहिनी के0री0पु0बल, श्री तनवीर जमाल, द्वितीय कमान अधिकारी 07वी वाहिनी के0री0पु0बल, श्री रविन्द्र सिंह उप कमांडेंट 07 वी वाहिनी के0री0पु0बल, श्री नरशी मीणा उप कमांडेंट 208 कोबरा, एवं अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
आत्मघाती हमले में के0री0पु0बल के 40 बहादुर कार्मिक शहीद हो गए थे । उन शहीदों की याद में 208 कोबरा परिसर में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें श्री कपिंग गिल,कमांडेंट 07 वी वाहिनी के0री0पु0बल एव श्री प्रमोद चौधरी, द्वितीय कमान अधिकारी 208 कोबरा द्वारा 208 कोबरा परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और सभी शहीदों की याद में कुल 40 पेड़ लगाये गए । साथ ही किरनापुर में शहीदों के सम्मान में एक स्मृति रैली का आयोजन किया गया जिसमें 208 कोबरा एव 07 वी वाहिनी के0री0पु0बल के सभी अधिकारी, जवान, स्कूल के बच्चों और क्षेत्र के नागरिको ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। इस रैली के द्वारा देश सेवा और एकता का संदेश सभी तक पहुचाया गया और भारत माता की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इस पूरे कार्यक्रम के दोरान श्री राजेश्वर सिंह,द्वितीय कमान अधिकारी 07वी वाहिनी के0री0पु0बल, श्री विवेक कुमार द्वितीय कमान अधिकारी 208 कोबरा, श्री कपिल बेनीवाल उप कमांडेंट, श्री अच्छेलाल सिंह यादव उप कमांडेंट 07 वी वाहिनी के0री0पु0बल, श्री कृष्ण कुमार उप कमांडेंट एव अन्य अधिकारीगण तथा गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

