थाने में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी सुनियोजित थी, एसपी का खुलासा

Spread the love
  • विगत 15 सितंबर को बालाघाट जिले के किरनापुर थाना में हुई तोड़फोड़ और पत्थरबाजी मामले में एसपी ने खुलासा करते हुए बताया कि उपद्रवियों द्वारा किया गया उत्पात सुनियोजित था ।
  • क्योंकि इस मामले में पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं । एसपी आदित्य मिश्रा के मुताबिक आयोजित रैली और धरना प्रदर्शन के आयोजकों को भी इस बात की उम्मीद नहीं थी कि कुछ असामाजिक तत्व थाना परिसर में घुसकर बलवा करेंगे । 14 और 15 सितंबर को किरनापुर और उसके आसपास की शराब दुकानों से बड़ी तादाद में शराब की पेटियां खरीदकर गांवों में बांटी गई । शराब दुकानदारों को ऑन लाइन पेमेंट के साथ साथ वाट्स अप चैट के सुबूत भी मिले हैं । इसके अलावा एक ढाबे से भी शराब की पेटियां खरीदी गई । जिसकी तस्दीक ढाबा संचालक ने मीडिया के समक्ष किया है । इस मामले में पूर्व सांसद कंकर मुंजारे पर दर्ज एफआईआर के सवाल पर एसपी ने स्पष्ट किया कि एफआईआर दर्ज होना अपराध नहीं माना जाता । वे एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि हैं उन्हें मीडिया में बयान देकर मामले को और नहीं उलझाना चाहिए । एसपी ने मरार माली समाज की आयोजकों से भी अपील की है कि वे बिना किसी डर के मेरे पास आए और उपद्रवी तत्वों की पहचान में सहयोग करें । बता दें कि इस घटनाक्रम में अब तक 66 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है और 26 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं ।
  • बाइट – आदित्य मिश्रा (एसपी)
  • बाइट – विकास डहाटे (ढाबा संचालक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *