‘ गांजा तस्करी के नेटवर्क की जड़ों पर बालाघाट पुलिस का लगातार प्रहार ‘

Spread the love
  • थाना लांजी पुलिस ने 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे 27.378 किलोग्राम गांजा कीमती करीबन 14 लाख रुपये का जप्त ।
  • पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत बालाघाट पुलिस द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए मादक पदार्थों के तस्करों एवं सप्लाई नेटवर्क के विरुद्ध विशेष निगरानी एवं सघन कार्रवाई की जा रही है। जिले में अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, संग्रहण, परिवहन, तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों की लगातार पतासाजी करते हुए बालाघाट पुलिस द्वारा सूचना तंत्र को सक्रिय कर तस्करों तक पहुंचने और उनके नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में योजनाबद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना लांजी पुलिस ने दिनांक 10.09.2026 को आमगांव रोड़ पर ग्राम सिंगोला बस स्टॉप से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से 27.378 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 14 लाख रुपये का जप्त कर कार्रवाई की गई है।
  • दिनांक 10.09.2026 को थाना लांजी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि आमगांव रोड पर ग्राम सिंगोला स्थित बस स्टॉप पर चार व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर उसे बेचने के उद्देश्य से ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर थाना लांजी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई के लिए विशेष टीम गठित कर सिंगोला बस स्टॉप पहुंचकर सुनियोजित तरीके से घेराबंदी कर चार संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए गए चारों व्यक्तियों से पूछताछ एवं तलाशी लेने पर उनके कब्जे में रखे बैगों से कुल 27.378 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, अनुमानित कीमत करीब 14 लाख रुपये को जप्त कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
  • अग्रिम विवेचना
  • गिरफ्तार आरोपियों से गांजा कहां से लाया गया तथा कहां सप्लाई किया जाना था, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में गांजा के स्रोत, सप्लाई एवं वितरण नेटवर्क तथा इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर अग्रिम विवेचना की जा रही है।
  • पंजीबद्ध अपराध
  • अपराध क्रमांक-333/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट
  • गिरफ्तार आरोपियों के नाम/पता
  1. संदीप मलिक उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम सालागुड़ा, थाना बालेगुड़ा, जिला कंधमाल, ओडिशा
  2. दिलीप कहार, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम सालागुड़ा, थाना बालेगुड़ा, जिला कंधमाल, ओडिशा
  3. सुनासीरा उर्फ सुनारसिंह कहार, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम सालागुड़ा, थाना बालेगुड़ा, जिला कंधमाल, ओडिशा
  4. प्रबीर मलिक, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम सालागुड़ा, थाना बालेगुड़ा, जिला कंधमाल, ओडिशा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *