* शहर में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य सामग्री का विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कार्रवाई की गई *

Spread the love

खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई, गंदगी और बिना पंजीयन खाद्य कारोबार पर प्रकरण दर्ज

खाद्य सुरक्षा प्रशासन बालाघाट द्वारा शहर में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य सामग्री का विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

स स्टैंड स्थित महावीर जलपान गृह एवं किराना स्टोर के निरीक्षण के दौरान अत्यधिक गंदगी, खराब किचन एवं दूषित वातावरण में खाद्य सामग्री का विक्रय पाया गया। इस पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 56 के अंतर्गत प्रकरण तैयार किया गया। वहीं बस स्टैंड स्थित मां सरस्वती होटल के निरीक्षण में किचन में अत्यधिक गंदगी, दीवारों पर फफूंद, खुली नालियां तथा अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों का विक्रय पाया गया। साथ ही प्रतिष्ठान बिना खाद्य पंजीयन के संचालित होना भी पाया गया, जिस पर धारा 56 एवं 58 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। खाद्य पंजीयन प्राप्त होने तक मां सरस्वती होटल का खाद्य कारोबार बंद कराया गया है।

इसके अलावा नगर पालिका परिषद क्षेत्र स्थित ओम डेली नीड्स एवं किराना भंडार की जांच के दौरान पल्सेस एवं नट्स के नमूने जांच के लिए लिए गए। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश कुमार डोंगरे एवं गीता तांडेकर द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *